{"_id":"5a9ae1444f1c1bd04b8b8aa7","slug":"41520099652-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन युवक झुलसे
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा/भीमपुरा(बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव में होलिका दहन में करतब दिखा रहे दो युवक गुरुवार की रात में ढिबरी की आग से झुलस गए। आसपास के लोगों ने झुलसे युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां दोनों युवकों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जाम गांव के युवा होलिका दहन करने के लिए नाचते गाते हुए करतब दिखाते हुए जा रहे थे। बोतल की ढिबरी की लौ से आकाश चौहान (20 ) पुत्र संजय चौहान की कपड़े में आग लग गई। पास स्थित अमन पाल उर्फ मोनू (18 ) पुत्र सुरेंद्र पाल भी युवक की आग बुझाने के प्रयास में चपेट में आ गया। आसपास के लोग दोनों युवकों के लगे आग पर काबू पाते, तब तक दोनों युवक बुरी तरह झुलस गये। आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये , जहां दोनों युवकों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
भीमपुरा : भीमपुरा थाना क्षेत्र के रामापट्टी गांव में शुक्रवार को मड़हे में अचानक आग लगने से एक युवक गंभीर रुप से झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे आनन फानन में पीएचसी नगरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उचार के बाद चिकित्सको ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के रामपट्टी निवासी विपिन यादव (25)गांव के बच्चों के साथ होली का आनन्द ले रहा था। इसी बीच आग लग गई।जिसमे वह गंभीर रूप से झुलस गया। चर्चा है कि होली का आनंद लेते हुए विपिन अपने अन्य साथियों के साथ दूसरे के मड़हे में मौज मस्ती कर रहे थे।
.