फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नहीं है आंदोलन

जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नहीं है आंदोलन

Sun, 10 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नहीं है आंदोलन
बलिया। जिले मेें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की कोई हड़ताल नहीं है और सभी योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है। हालांकि यह बात सही है कि आसपास के जिले की आंगनबाडिय़ों का आंदोलन चल रहा है। जिलाधिकारी की चेतावनी व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक की ओर से जारी निर्देश के चलते आंदोलन नहीं हो सका।
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के कई जनपदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से आंदोलन किया जा रहा है। प्रशासन को इसकी भनक लगी तो उसने इससे निबटने की तैयारी शुरु की दी। आंगनबाड़ी से जुड़ें संगठनों के पदाधिकारियों को जिलाधिकारी ने बुलवा कर उन्हें आश्वस्त कराया कि मानदेय आदि से संबंधित समस्याएं शासन स्तर की है और उनकी मांगों को शासन को भेज दिया जाएगा। साथ ही चेताया भी कि आंदोलन हुआ तो संबंधित आंगनबाड़ी की 24 घंटे के अंदर सेवा समाप्त कर दी जाएगी। कई संगठनों के संरक्षकों को भी जिलाधिकारी ने चेताया था कि यदि आंदोलन के लिए आंगनबाड़ी को उकसाया गया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया जाएगा। डीएम की कवायद रंग लाई और जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन नहीं किया। 24 व 28 अक्तूबर को वजन दिवस का भी आयोजन किया गया और सभी केंद्रों पर आंगनबाड़ी व सहायिकाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन

..
जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कोई आंदोलन नहीं है और सभी योजनाएं नियमानुसार संचालित हैं। आंदोलन को लेकर सख्त निर्देश जारी किया गया है।
विनीत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed