फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ककरघट्टा गांव में बनेगी स्थाई ठोकर

ककरघट्टा गांव में बनेगी स्थाई ठोकर

Fri, 25 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ककरघट्टा गांव में बनेगी स्थाई ठोकर
मनियर। घाघरा के कटान से अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे मनियर थाना क्षेत्र के ककरघट्टा गांव में पानी उतरने के बाद स्थाई ठोकर बनवाया जाएगा। गुरुवार को बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा करने के दौरान प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इसकी घोषणा की। उन्हाेंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद की जाएगी। इसके लिए उन्हाेंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित भी किया। डीएम को बाढ़ पीड़ितों के लिए रसद, दवा तत्काल मुहैया कराने को कहा।
विज्ञापन

बाढ़ व कटान की सूचना पर पहुंचे जिला प्रभारी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, भूमि संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद रवींद्र कुशवाहा व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कटान पीड़ितों के दुख दर्द को साझा किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे पर्याप्त राशन तथा दवा का प्रबंध करें। इस दौरान मंत्रियों ने भरोसा दिलाया कि उन्हें उनकी वाजिब क्षतिपूर्ति दी जाएगी। राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि बाढ़ की इस विभीषिका में किसी को भी भोजन-पानी की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बाढ़ के लिए दी गई धनराशि को सहीं उपयोग होना चाहिए। गड़बड़ी करने पर कार्रवाई तय है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मोटरबोट से कटान एवं बाढ़ के पानी से घिरे गांवों में जाकर लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed