फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   4122 patients treated in Arogya Mela, 20 referred

Ballia News: आरोग्य मेले में 4122 मरीजों का हुआ इलाज, 20 रेफर

Mon, 27 Nov 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
4122 patients treated in Arogya Mela, 20 referred
जनपद में मौसम के बदलाव से ठंड में इजाफा हुआ है। सुबह शाम ठंड लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में छह डिग्री सेल्सियस का गिरावट हुआ है। रात में ठंड व दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम के बदलाव से बच्चों में सर्दी, जुकाम, सीने की जकड़न, बुजुर्गों में सांस लेने की परेशानी, जोड़ों में दर्द की परेशानी बढ़ी है। रविवार को जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ है। इसमें विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, कोल्ड डायरिया, सांस की परेशानी व जोड़ों में दर्द की शिकायत वाले मरीज पहुंचे। मेला में एलोपैथ, होम्योपैथ व आयुर्वेद के डाक्टरों ने मरीजों की जांच कर दवाओं का वितरण किया और ठंड से बचाव की सलाह दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विजयपति द्विवेदी ने बताया कि मेला में 4122 मरीजों का इलाज हुआ, 20 गंभीर मरीज जिला अस्पताल को रेफर हुए। इसमें 83 मरीज गोल्डेन कार्ड वाले रहे। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों, बुजुर्गों व कम इम्युनिटी वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। शुरुआती ठंड को अक्सर लोग नजर अंदाज करते हैं, जबकि इस समय सावधानी बरतना लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सावधानी ही बीमारी से बचाव का एक मात्र उपाय है।
विज्ञापन




नरहीं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला एवं आयुष्मान भव मेला के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मरीजों का जांच कर इलाज किया गया। सीएचसी प्रभारी साकेत बिहारी व बीपीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोग्य मेला के तहत पीएचसी कोटवा नारायणपुर 25, नसीरपुरकलां 25, कथरिया 23, चितबड़ागांव 20, सोहांव 22, मेड़वराकलां स्वास्थ्य केन्द्र पर 38 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया।
विज्ञापन




चिलकहर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि 39 मरीज का इलाज किया गया। उन्होंने मरीजाें को सतर्कता अपनाने व ठंडा पानी का सेवन करने से बचने को बताया, क्योंकि शुरुआत की ठंड ज्यादा लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed