फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   400 turtles recovered in bag from Garib Nawaz Express

Ballia News: गरीब नवाज एक्सप्रेस से बैग में 400 कछुए बरामद

Wed, 31 Jan 2024 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
400 turtles recovered in bag from Garib Nawaz Express
बलिया। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन से गुजरने वाली डाउन गरीब नवाज के स्लीपर बोगी से बैग में रखे 400 कछुए बरामद हुए। उसके मालिक की तलाश करने के बाद भी पता नहीं चल सका। जवान सभी बैग को थाना लेकर आए। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए बैग के अंदर जूट के बोरे में कछुआ और उसके ऊपर कपड़ा रखा हुआ था। जीआरपी ने वन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर सभी कछुआ उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बलिया-छपरा रूट पर ट्रेनों के संचालन शुरू होने के बाद तस्कर सक्रिय हो गए हैं। वह बोगियों में यात्री सामानों के बीच प्रतिबंधित सामान रखकर सुरक्षित बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों को पहुंचाने में कामयाब हो जाते हैं। मंगलवार की दोपहर बाद दो घंटे विलंब से पहुंची डाउन गरीब नवाज एक्सप्रेस में आरपीएफ और जीआरपी चेकिंग अभियान चलाया। स्लीपर बोगियों में सीटों के नीचे एक दर्जन लावारिस बैग मिले। उनके मालिक की तलाश करने के बाद भी जानकारी नहीं हुई। बैग को ट्रेन के नीचे उतार दिया। उन बैगों से गंध आने पर खोलकर चेक किया तो बोरे में कछुए रखे गए थे। वन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया। वन विभाग के दरोगा अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि कछुए की कीमत करीब छह लाख रुपये होगी। पूर्वोत्तर राज्यों में सौंदर्य प्रसाधन, तांत्रिक, सेक्सवर्धक दवाएं बनाने में कछुआ का प्रयोग होता है। बताया कि इसे सुरहाताल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed