{"_id":"5839dd874f1c1b983513cebf","slug":"400-shopkeepers-swap-sought-by-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 दूकानदारों ने मांगी स्वैप मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 दूकानदारों ने मांगी स्वैप मशीन
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
नाोटबंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 के नोटबंदी की घोषणा से जहां लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं कैश लेकर खरीदारी करने वालों की हालत भी खराब हो गई। जरूरत की चीजों को खरीदने में अब कैश की समस्या आने लगी है। ऐसे में खरीदारी के लिए लोग बड़े-बड़े दूकानों, मल्टीस्टोरों, शापिंग मॉल्स में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर रहे हैं। वहीं जिले के करीब 400 दूकानदारों ने स्वैप मशीन के लिए बैंकों में आवेदन किया है।
नोटबंदी के बाद से जहां आम आदमी खरीदारी के लिए परेशान रहे, वहीं मल्टीस्टोर, शापिंग मॉल्स, होटल्स, रेस्टूरेंट इत्यादि भी ग्राहकों से खाली हो गए हैं और उनका व्यवसाय प्रभावित होने लगा। लेकिन अब कुछ शोरूमों की तरफ से खरीदारी करने के बाद भुगतान डेबिट कार्ड से करने पर कैश भी देने की सुविधा दी जा रही है। कैशलैस खरीदारी क ी सुविधा देने के लिए जिले के करीब 400 दूकानदारों ने स्वैप मशीन लेने में रुचि दिखाई है।
शहर के वी मार्ट शोरूम के मैनेजर पीयूष सिन्हा का कहना है कि नोटबंदी को लेकर एक-दो दिनों तक बिक्री प्रभावित हुई लेकिन अब स्थितियां सामान्य हो रहीं हैं। नोटबंदी के आदेश से पहले जहां शोरूम में 20 प्रतिशत लोग ही डेबिट, क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते थे, अब 60 प्रतिशत से अधिक लोग इसका उपयोग कर खरीददारी करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए एटीएम की तर्ज पर स्मार्ट एटीएम मशीन लगाकर सेवा शुरू की गई है, जिसके तहत अपने एटीएम कार्ड से ग्राहक एक दिन में 2000 रुपये कैश निकाल सकता है।
विज्ञापन
400 shopkeepers swap sought by machine
swap machine
swap