{"_id":"6abe9aecda91a9dd17058851","slug":"400-athletes-displayed-their-prowess-in-athletics-ballia-news-c-190-1-svns1008-174159-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एथलेटिक्स में 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एथलेटिक्स में 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
जीएमएएम इंटर कॉलेज बेल्थरारोड़ के खेल मैदान में आयोजित तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अव
चिलचिलाती धूप के बीच बृहस्पतिवार को जीएमएएम इंटर कॉलेज बेल्थरारोड के खेल मैदान में तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे करीब 400 छात्र खिलाड़ियों ने दौड़ समेत विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 90 खिलाड़ियों का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जीएमएएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. मोबिन ने किया। प्रतियोगिता में जीएमएएम इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज अखोप, श्यामसुंदरी बालिका इंटर कॉलेज, मां शकुंतला देवी इंटर कॉलेज अटवा तुर्तीपार और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनाडीह समेत कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शारीरिक शिक्षक दानिश मोहसिन की देखरेख में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चयनित खिलाड़ी अब बलिया के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। मंडलीय प्रतियोगिता 16 और 17 अक्तूबर को मऊ में प्रस्तावित है। इसके बाद चयनित खिलाड़ी 27 से 31 अक्तूबर तक प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य जय बहादुर यादव, जय प्रकाश भारती, विमला मौर्या, खेल शिक्षक मंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।