फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   40 percent of the population is still waiting for flood relief kits

Ballia News: 40 फीसदी आबादी को अब भी बाढ़ राहत किट का इंतजार

Sun, 24 Aug 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
40 percent of the population is still waiting for flood relief kits
मझौवां। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव से तटवर्ती इलाकों के लोगों में अब भी बाढ़ को लेकर भय है। गंगा नदी का जलस्तर शनिवार को भी चेतावनी बिंदु 56.615 मीटर से ऊपर बना रहा। 40 फीसदी आबादी को अब भी राहत किट का इंतजार है।
विज्ञापन

प्रभावित गांवों के दूबे छपरा, गोपालपुर, उदयी छपरा, सुघर छपरा, वंश गोपाल छपरा, मुरली छपरा, पाण्डेयपुर, नौरंगा, भुआल छपरा, चक्की नौरंगा, उपाध्याय टोला के 40 फीसदी लोग आज भी राहत सामग्री से वंचित हैं। अब तक उन पीड़ितों को राहत किट नहीं पहुंचाई गई है। जिन बाढ़ पीड़ितों को सहायता नहीं मिली है, उनमें भारी आक्रोश देखा जा रहा है। संजय चौधरी, यदुनाथ मिश्र, सुरेन्द्र ठाकुर, राजमंगल ठाकुर, जगदत ठाकुर, लाली मियां, शंकर यादव, मुन्ना पाण्डेय, नागेंद्र तिवारी का आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता और असमान वितरण व्यवस्था के कारण वे अब भी भोजन, पीने के पानी, दवा और रहने की समुचित व्यवस्था से वंचित हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अविलंब सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाई जाए और बाढ़ से पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। ऊषा देवी ने बताया कि घर पानी में डूब गया था। कई दिनों से बच्चों के साथ ऊंचे स्थान पर शरण लिए हुए हैं, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

फिलहाल, गंगा के जलस्तर में स्थिरता जरूर दिखाई दे रही है, लेकिन बाढ़ के डर ने लोगों की नींदें उड़ी हुई हैं। जब तक पानी वार्निंग लेबल से नीचे नहीं उतरता और राहत पूरी तरह नहीं पहुंचाई जाती, तब तक तटवर्ती इलाकों के लोगों की पीड़ा बनी रहेगी। केन्द्रीय जल आयोग गायघाट गेज पर शनिवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 57.270 मीटर दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर स्थिर है। गंगा चेतावनी बिन्दु से 56.615 मीटर से 655 सेंटी मीटर ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed