{"_id":"67b38cebac691bc32b0b797f","slug":"40-km-long-jam-from-bharauli-to-ghazipur-people-remained-stranded-ballia-news-c-190-1-bal1001-133710-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भरौली से गाजीपुर तक लगा रहा 40 किमी लंबा जाम, फंसे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भरौली से गाजीपुर तक लगा रहा 40 किमी लंबा जाम, फंसे रहे
विज्ञापन
नरहीं। भरौली गोलंबर पर रविवार की रात से लगा जाम सोमवार को दोपहर तक बना रहा। मुंडन संस्कार में उजियार गंगा तट पर जा रही बैंड पार्टी छह घंटे जाम में फंसने के बाद वापस लौट गई। परिजनों के काफी मान मनौव्वल के बाद वापस लौटी।
रविवार की रात भरौली गोलंबर से गाजीपुर जिले के कठवा मोड़ तक 40 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। गोलंबर से वसंतपुर तक 5 किलोमीटर और बक्सर में 12 किलोमीटर तक 11 घंटे तक जाम रहा। सोमवार की सुबह भरौली गोलंबर पर मुंडन संस्कार में जाने वाली गाड़ियां छह घंटे तक जाम में फंसी रही। बक्सर जिले के इटाड़ी गांव के संतोष चौहान के बेटे का मुंडन संस्कार था। बैंड पार्टी को लेकर उजियार गंगा तट पर जाने लिए जब भरौली गोलंबर पहुंचे तो ट्रैक्टर जाम में छह घंटे तक फंसे रहे।
दोपहर दो बजे तक जाम में ही थे। इतने में बैंड पार्टी वापस होने लगी। तय किया गया था कि कार्यक्रम के बाद दो बजे तक वापस कर दिया जाएगा। अभी वह गंगा घाट पर भी नहीं पहुंचे थे। काफी मान मनौव्वल के बाद पार्टी तैयार हुई। मुंडन संस्कार में टैक्टर-ट्राली, जीप, बोलेरो, स्कार्पियो, पिकअप, आटो रिक्शा पर सवार होकर महिलाएं मंगलगीत गाती हुई पहुंची थीं, लेकिन घंटों जाम फंसने के बाद जाम में ही गीत गाती रहीं। गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। यात्री वाहनों को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस वे पर चलना पड़ रहा है। गाजीपुर मार्ग से आने वाले बच्चों को विद्यालय पहुंचने में देर हो जा रही है। बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है।