{"_id":"61ddc43c004dc222a1182c72","slug":"40-for-every-tea-and-breakfast-for-lunch-82-ballia-news-vns6330395113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर चाय-नाश्ता के क टेेंगे 40, लंच 82 का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर चाय-नाश्ता के क टेेंगे 40, लंच 82 का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विधान सभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों की ओर से किए जाने वाले खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख तय कर दी है। इतना ही नहीं विभिन्न तरह के सामानों की कीमत भी निर्धारित कर दी है। अब प्रत्याशी 10 रुपये की चाय, 30 रुपये का हल्का नाश्ते के साथ 82 रुपये का लंच पैकेट देंगे।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए खर्च की दरें तय कर दी हैं। इन्हीं दरों से प्रत्याशियों को खर्च का हिसाब देना होगा। दरों में प्रत्याशी की एक चाय 10 रुपये और कॉफी 15 रुपये की होगी। हालांकि, खर्चे की इन दरों में महंगाई का असर नहीं दिखा। तीन साल पहले लोकसभा चुनाव में भी इन्हीं दरों के हिसाब से खर्च का आंकलन किया गया था। वहीं दरों को देखकर लगता है पूड़ी-सब्जी 2019 के लोकसभा चुनाव के समय से सस्ती हुई है।
प्रभारी उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार विधानसभा के प्रत्याशियों के खर्चे का हिसाब रखा जाएगा। इसके लिए एक टीम गठित की गई है। चुनाव के दौरान सभी प्रकार की सामग्री के साथ ही खाने-पीने, झंडे बैनर, चुनाव में लगाए गए वाहन, रागिनी गायक के खर्चे का हिसाब प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा। चुनावी खर्च के लिए प्रत्येक प्रत्याशी को अलग से बैंक खाता खुलवाना होगा। बताया कि सभी प्रकार के बिल भुगतान प्रत्याशी को इसी खाते से करने होंगे।
विज्ञापन
-----------------------
दरों में महंगाई का असर नहीं, हल्का नाश्ता सस्ता
आयोग की ओर से निर्धारित दरों में महंगाई का कोई खास असर नहीं है और लोकसभा चुनाव के समय के ही दर हैं। एक चाय की कीमत 10 रुपये तय की गई है। यह दर बीते लोकसभा चुनाव के समय भी रही। हल्का नाश्ता लोकसभा चुनाव में 35 रुपये निर्धारित थी जो अब सस्ती होकर 30 रुपये हो गई है। लाउडस्पीकर 600 रुपये प्रतिदिन, मंच व स्टेज अलग-अलग साइज के दो हजार से 15 हजार प्रतिदिन, कपड़े के बैनर 80 रुपये प्रति वर्ग मीटर, कपड़े का झंडा 150 रुपये प्रति वर्ग मीटर, पोस्टर 5000 से 7200 रुपये प्रति हजार, पोस्टर लगाने की मजदूरी 1400 रुपये प्रति हजार, लोक गायक टीम के लिए 10 हजार रुपये प्रतिदिन, बाइक 300 रुपये प्रतिदिन, कार खर्च 1500 से 4000 रुपये प्रतिदिन, होटल का कमरा प्रति व्यक्ति 350 रुपये से 2400 रुपये प्रतिदिन, कुर्सी के लिए 15 से 50 रुपये प्रतिदिन, पांच सीटर सोफा के लिए 700 रुपये प्रतिदिन तथा रजाई 40 रुपये व गद्दा 30 रुपये प्रतिदिन की दर तय की गई है।