फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   40 deployed, 30 doctors missing from duty since last two years

Ballia News: 40 की हुई तैनाती, दो वर्ष से 30 चिकित्सक ड्यूटी से गायब

Thu, 03 Oct 2024 06:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
40 deployed, 30 doctors missing from duty since last two years
बलिया। जिले के सरकारी अस्पतालों में शासन ने दो साल पहले 40 चिकित्सकों की तैनाती की थी। इनमें से 30 डॉक्टर कार्यभार संभालने के बाद से ड्यूटी पर नहीं आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद जिले के अलग-अलग चार सरकारी अस्पतालों में तैनात छह डॉक्टरों ने नौकरी छोड़कर निजी नर्सिंग होम खोल लिया। इससे सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के पद खाली हो गए हैं। बीते वर्षों में जिला अस्पताल की एक महिला फिजीशियन, एक रेडियोलाजिस्ट, जिला महिला अस्पताल की एक महिला चिकित्सक, एक बालरोग विशेषज्ञ, एक ऑर्थो सर्जन, दो ईएनटी सर्जन सहित छह डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ दी है।
विज्ञापन

जिला महिला और जिला अस्पताल समेत 20 सीएचसी, 12 पीएचसी और 66 न्यू पीएचसी संचालित हैं, जहां 205 चिकित्सकों के पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष अस्पतालों में 95 डाॅक्टर तैनात हैं। जिले में 19 के सापेक्ष सिर्फ छह महिला रोग विशेषज्ञ ही तैनात हैं। चिकित्सकाें की कमी के कारण सरकारी अस्पतालों में मरीजों को चिकित्सकीय सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अस्पतालों में विशेषज्ञ डाॅक्टर के न होने से मरीज रेफर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डाॅ. विजय पति द्विवेदी का कहना है कि प्रदेश में चिकित्सकों की भारी कमी है। वाकिंग इंटरव्यू से डॉक्टरों की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानांतरण होने के बाद से नदारद चिकित्सकों की सूची तैयार की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed