फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3D mapping will be done on the possibility of oil under the ground in Ballia

UP News: बलिया में जमीन के नीचे कच्चे तेल का भंडार होने की संभावना, पुष्टि के लिए ONGC कराएगी सेस्मिक सर्वे

Mon, 11 Sep 2023 12:16 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 11 Sep 2023 12:16 PM IST
सार

बलिया जिले में नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में जमीन के नीचे कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) मौजूद होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। ओएनजीसी इसकी पुष्टि के लिए सेस्मिक सर्वे व थ्रीडी मैपिंग कराएगी।

विज्ञापन
3D mapping will be done on the possibility of oil under the ground in Ballia
कच्चा तेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले में नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में जमीन के नीचे कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) मौजूद होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) इसकी पुष्टि के लिए सेस्मिक सर्वे व थ्रीडी मैपिंग कराएगी। उसके बाद आगे की जांच होगी।

विज्ञापन


सेस्मिक सर्वे करने वाली कंपनी के प्रभारी राहुल चावला ने बताया कि सेस्मिक सर्वे से जमीन के अंदर तेल मिलने की पुष्टि नहीं होती। हमारी कंपनी ओएनजीसी द्वारा बताए गए डाटा को इकट्ठा कर सौंप देती हैं। भूगर्भ वैज्ञानिक उसकी जांच करते हैं। हमारी टीम अभी आ रही है। आगे जो आदेश होगा, उस पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन

अल्फा जिओ कम्पनी को ठेका मिला

शहर से सटे दरामपुर, मुबारकपुर गांव के समीप सर्वे करने वाली टीम व मजदूर डेरा डाल चुके हैं। कंपनी आधुनिक मशीनों का पूरा सिस्टम लगा रही है। जमीन में ड्रील मशीन से सैकड़ों फिट खुदाई कर उसमें विस्फोट किया जाता है। उससे उठने वाली तरंगों का आधुनिक मशीन से सर्वे कर डाटा इकठ्ठा होता है। अल्फा जिओ कम्पनी को ठेका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ कम्पनी सैकड़ों स्थान पर खुदाई करेंगी। इनकी मॉनिटरिंग ओएनजीसी के आला अधिकारी करेंगे। पूर्व में करीब 2020 के आसपास ओएनजीसी ने गंगा, तमसा के तटवर्ती क्षेत्र में सर्वे किया था। जमीन के अंदर विस्फोट कर उठने वाली तरंगों की इकट्ठ किया था। अब उसके आगे का सर्वे होने की बात कही जा रही है।

फेफना थाना क्षेत्र के दरामपुर, मुबारकपुर व सागरपाली में ट्रकों से मजदूरों व भूमि ड्रि्ल में प्रयोग होने वाले मशीनों के साथ कैंप किया है। इंजन व बल्ली व पाइप को दुरुस्त कर रहे हैं। मजदूर कुछ पूछने पर तेल खोजने के लिए जमीन खुदाई की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed