फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   38 thousand snatched from bike rider

Ballia News: बाइक सवार से 38 हजार की छिनैती

Sun, 15 Jan 2023 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
38 thousand snatched from bike rider
नवानगर। क्षेत्र के सरनी गांव में शनिवार की रात बाइक सवार युवक को मारपीट कर हजारों रुपये की छिनैती कर ली गई। घटना के बाद थाने पहुंच पीड़ित ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चकखान (बंगरा) निवासी सोनू खरवार पुत्र मोहन खरवार शनिवार की रात को सरनी स्थित अपनी बुआ के घर से भोजन कर वापस आ रहा था। अभी वह कुछ ही दूर निकला था कि सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर स्थित ईंट भट्टे के पास पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने रास्ते में अवरोध पैदा कर पीड़ित की बाइक रोक दी। मारना पीटना शुरू कर दिया। उसके पास मौजूद करीब 38 हजार रुपये भी छीन लिए। बतौर पीड़ित बदमाश घटना की रिपोर्ट लिखवाने पर जान से धमकी देते हुए भाग निकले। घटना से डरा सहमा सोनू इसकी सूचना अपनी बुआ और परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों से साथ थाने पहुंच पीड़ित ने आपबीती सुनाई और घटना की तहरीर दी। इस संबंध में एसएचओ सिकंदरपुर दिनेश पाठक ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। न ही कोई तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed