फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   38 mm rain in the district in 24 hours, two trucks carrying flood relief material got stranded due to falling of tree

Ballia News: 24 घंटे में जिले में 38 एमएम बारिश, पेड़ गिरने से बाढ़ राहत सामग्री पहंुचाने वाले दो ट्रक फंसे

Thu, 14 Aug 2025 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
38 mm rain in the district in 24 hours, two trucks carrying flood relief material got stranded due to falling of tree
बीच सड़क पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद
बलिया। जिले में 24 घंटे में 38 एमएम बारिश से तापमान में 3.5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। जिलाधिकारी कार्यालय से मॉडल तहसील जाने वाले मार्ग पर बारिश से बुधवार की सुबह एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे करीब पांच घंटे तक आवागम प्रभावित रहा। पेड़ गिरने से बाढ़ राहत सामग्री वाले दो ट्रक करीब पांच घंटे तक फंसे रहे। कई जगहों पर पेड़ गिरने से करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को दिन भर रुक-रुक कर होती रही। इससे एक ओर जहां जनजीवन अस्त व्यस्त रहा, वहीं दूसरी ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के चलते शहर समेत ग्रामीण इलाकों में कई जगह पर पेड़ गिर गए। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि जहां पेड़ आदि गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, उसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र, मिड्ढा के सुरेश सिंह ने बताया 12 अगस्त की रात से 13 अगस्त तक जिले में 38 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई है। इसमें रात से सुबह तक 35.4 एमएम और दिन में 2.6 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। बताया कि आने वाले एक सप्ताह मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा और धूप निकलने की संभावना कम ही है। दिन और रात में बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लालगंज क्षेत्र के चांदपुर भगवानपुर मार्ग पर पेड़ गिर जाने से रास्ता बंद हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ मार्ग पर बुधवार की सुबह ही गिर गया था, जिसके चलते आवागमन ठप हो गया था। पेड़ को देर शाम तक हटाया नहीं गया, जिससे चांदपुर से भगवानपुर आने जाने के लिए लोगों को दूसरे रास्ते से जाने के लिए लगभग 5 से 6 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ रहा है।

पिछले पांच दिन का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
12 अगस्त 32.5 26
11 अगस्त 31 26
10 अगस्त 35 28
9 अगस्त 29 26.5
8 अगस्त 29 26.5
7 अगस्त 32.5 26.5
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed