{"_id":"6a89f1c4990d77f8b20b3437","slug":"36-pairs-of-wrestlers-displayed-their-prowess-wrestler-sandeep-emerged-as-the-winner-ballia-news-c-190-1-svns1008-171254-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 36 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दम, पहलवान संदीप बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 36 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दम, पहलवान संदीप बने विजेता
विज्ञापन
पिपरौली बड़ागांव स्थित मोतीराम ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में दांव-पे
चौकियामोड़। पिपरौली बड़ागांव स्थित श्री मोतीराम ब्रह्म जी स्थान परिसर में सावन विजय दशमी पर शनिवार को पारंपरिक मेला, पूजा-अर्चना और भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और ग्रामीण खेल परंपरा से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्र के साथ ही पड़ोसी जनपदों से भी पहलवान पहुंचे। पहलवानों के दांव-पेंच देखने के लिए देर शाम तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही। टेकनपुरा के पहलवान संदीप ने भागलपुर, देवरिया के विद्या पहलवान को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मोतीराम ब्रह्म के विधिवत पूजन-अर्चन से हुआ। इसके बाद प्रधान एवं प्रशासक सज्जन पासवान ने पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ कराया।
दंगल में कुल 36 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। टेकनपुरा के पहलवान संदीप ने भागलपुर, देवरिया के विद्या पहलवान को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम किया। संजय परसिया और धनंजय शेखपुर के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों ने कई दांव-पेंच आजमाए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान दूसरे को चित नहीं कर सका और मुकाबला बराबरी पर छूटा। गाजियापुर (देवारा) के गोलू ने शाहपुर के बिट्टू को पराजित किया। कवलपुरा के अभिषेक ने शेरू तकिया को पटखनी दी। वहीं बेल्थरा बाजार के नवनीत ने मिश्रौली के आकाश को शानदार धोबिया पाट दांव लगाकर चित कर दिया। दंगल के अधिकतर मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए। दर्शकों ने तालियों और जयकारों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
मेले में पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजीं। बच्चों ने झूले और मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया, जबकि ग्रामीणों ने खरीदारी की। इस मौके पर पतिराम यादव, रामशरण चौहान, दारा कुशवाहा, जनार्दन यादव और शेरू मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका विनोद कुमार ने निभाई।