{"_id":"65ee2e22de72ca709c0e69f4","slug":"3552-patients-reached-jan-arogya-mela-most-of-them-suffering-from-cold-fever-cough-ballia-news-c-190-1-bal1001-112984-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जन आरोग्य मेले में पहुंचे 3552 मरीज, ज्यादातर को जुकाम, बुखार, खांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जन आरोग्य मेले में पहुंचे 3552 मरीज, ज्यादातर को जुकाम, बुखार, खांसी
विज्ञापन
बलिया। जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। जिले में मौसम के बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, जोड़ों में दर्द व सांस की परेशानी वाले मरीजों ज्यादा पहुंचे। मेला में 3552 मरीजों का इलाज किया, जिसमें 1777 पुरुष, 1219 महिला व 556 बच्चों का इलाज कर दवा का वितरण किया।
अधिकतर केंद्रों पर एमबीबीएस डॉक्टर नदारद रहे मरीजों का इलाज आयुष डाक्टर व फार्मासिस्टों ने किया। स्वास्थ्य विभाग आरोग्य मेला के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। डॉक्टर के अभाव में इलाज को आए कई मरीज निराश होकर लौट गए। इंदरपुर के नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीज पहुंचे। चिकित्सक डॉ. शरद कुमार ने मरीजों का परीक्षण किया। राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय खरुआंव के चिकित्सक डॉ. आशुतोष यादव ने मरीजों का परीक्षण कर होमियोपैथिक दवाएं दी। इस मौके पर फार्मासिस्ट प्रमोद पटेल आदि मौजूद रहे।
नरहीं क्षेत्र में आरोग्य मेला में मरीजों का इलाज हुआ। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने बताया की पीएचसी नारायणपुर 45, नसीरपुरकलां 29, कथरिया 28, चितबड़ागांव 25, सोहांव 30, मेड़वरा कलां पीएचसी पर 38 मरीजों का परीक्षण के उपरांत दवा वितरण किया गया।