फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   35 thousand population forced to drink contaminated water

35 हजार की आबादी दूषित पानी पीने को मजबूर

Fri, 26 Jun 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
35 thousand population forced to drink contaminated water
बैरिया। स्वच्छ पीने की पानी के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित शिकायती पत्रक तहसीलदार को दिया। रानीगंज युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रौशन गुप्ता, अनिल शर्मा, लखन गुप्ता,अमर नाथ आदि ने शिकायती पत्र में कहा है कि कोटवां में स्थापित वर्षों पुराना पानी टंकी आर्सेनिक युक्त पानी उगल रहा है। जिससे रानीगंज बाजार, कोटवां ग्राम पंचायत के अलावे मधुबनी ग्राम पंचायत के 35 हजार की आवादी दूषित पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीणों की माने तो दो वर्ष पूर्व विभाग द्वारा कोटवां ब्लाक के प्रांगण, कोटवां पानी टंकी स्थल के पास व संत सुदिष्टबाबा आश्रम के पास कुल तीन स्थानों पर एक-एक हजार गहराई तक बोरिंग कराया गया है।लेकिन लाखों रुपये की लागत से किये गए उक्त बोरिंग बेकार साबित हो रहा है,ऐसे में अगर जलनिगम विभाग उक्त बोरिंग को पानी टंकी के लिए इस्तेमाल करता तो आम लोगों को शुद्ध पीने की पानी उपलब्ध हो जाता। मौजूदा पानी टंकी से कचरा युक्त पानी निकल रहा ह। जिससे 85 प्रतिशत लोग बन्द बोतल की पानी पीते है। जबकि 15 प्रतिशत लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है।
विज्ञापन

- 35 हजार की आबादी कोटवा पानी टंकी की पानी पर निर्भर है, पानी टंकी आर्सेनिक व कचरा युक्त पानी उगलता है। ग्राम पंचायत के तीन स्थानों पर विभाग एक-एक हजार फीट का तीन बोरिंग कराया है, अगर उक्त बोरिंग से पानी सप्लाई दिया जाता तो आम लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध हो जाता।
विज्ञापन

गौरीशंकर प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान कोटवां
- कोटवां ग्राम पंचायत में स्थापित पानी टंकी से आर्सेनिक उगलने के मामले की जांच किया जाएगा, यदि बगल में एक हजार फीट का बोरिंग है तो उसका इस्तेमाल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक वर्मा, सहायक अभियंता, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed