फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   35 laborers arrived on foot from Naini, sent to Champaran

नैनी से पैदल पहुंचे 35 मजदूरों को भेजवाया चंपारण

Sat, 09 May 2020 07:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
35 laborers arrived on foot from Naini, sent to Champaran
बेल्थरारोड। प्रयागराज के नैनी में राइस मिल में काम करने वाले बिहार के चंपारण निवासी 35 मजदूर पैदल चलकर शुक्रवार को अपराह्न बेल्थरारोड पहुंचे। थके-हारे और भूख से परेशान मजदूर बेल्थरारोड के तिरनई खुर्द ग्राम के निकट एक बाग में आराम कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों की पीड़ा सुनी तथा ग्रामीणों के सहयोग से उनके खाने पीने की व्यवस्था की।
विज्ञापन

इसके बाद तहसीलदार ने वाहन से उनके घर चंपारण भिजवाया। मजदूरों ने बताया की लॉकडाउन के चलते मिल बंद हो गया जिससे उनका धंधा भी बंद हो गया। इस दौरान उनके पास जो कुछ पैसे थे वह खाने-पीने में ही खत्म हो गए। बाद भी उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। ऐसे में मजबूर होकर पैदल ही गांव के लिए रेल लाइन होते हुए रवाना हुए। प्रयागराज से लगातार पैदल चलते हुए मजदूभर पांचवें दिन बेल्थरारोड पहुंचे, जहां तहसीलदार के प्रयास से ग्रामीणों ने उन्हें भोजन कराया। इस दौरान विवेकानंद पीजी कॉलेज के प्रबंधक टीएन मिश्रा ने मजदूरों को मॉस्क दिया। उसके बाद तहसीलदार ने वाहन द्वारा सभी मजदूरों को उनके घर भिजवाया। घर जाने की व्यवस्था हो जाने से मजदूर खुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed