फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   34 millimeters of rain fell in 20 minutes; Dayachapra received the first showers of the monsoon.

Ballia News: 20 मिनट में हुई 34 मिलीमीटर बारिश, दयाछपरा में मानसून की पहली फुहार पड़ी

Fri, 10 Jul 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
34 millimeters of rain fell in 20 minutes; Dayachapra received the first showers of the monsoon.
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा के समीप बारिश में भींगते हुए अपने गंतव्य काे जाता बाइक सवार। संवाद
बलिया। शहर सहित आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे 20 मिनट तक बारिश हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम 34.8 व न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश के कारण मौसम में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि जिले में जुलाई में 34 एमएम तक बारिश हुई है। अभी एकाध दिन तेज बारिश की उम्मीद दिखाई नहीं पड़ रही है।
दयाछपरा क्षेत्र में शाम 3:30 बजे बारिश हुई। बादल इससे खुश हो गए। जिले में कई स्थानों पर बारिश हो चुकी थी परंतु दया छपरा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में पानी का बूंद भी नसीब नहीं था।
विज्ञापन

बेल्थरारोड में आधा घंटे तक की हल्की बारिश हुई। बारिश से न तो उमस भरी गर्मी से राहत मिली और न ही खेतों को पर्याप्त नमी ही मिल पाई। बारिश थमते ही उमस फिर बढ़ गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------
बारिश न होने से किसान परेशान, अनुष्ठान की तैयारी

रसड़ा । मौसम की बेरुखी ने किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। बरसात न होने से किसान प्रकृति की दोहरी मार झेलने पर विवश हैं। कुछ किसान किसी तरह ट्यूबवेल से धान के बेहन डाल तो दिया है लेकिन बरसात न होने से धान का बेहन बियाड़ में ही शोभा बढ़ा रहे हैं। गांवों में भगवान को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ का दौर भी जोर शोर से चालू है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed