Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   33.32 Cheap job card holders have not done or asked for any work in three years

Ballia News: 33.32 फीसदी जॉब कार्डधारकों ने तीन वर्ष में न कोई काम किया न मांगा, हुए निष्क्रिय

Tue, 16 Apr 2024 06:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
33.32 Cheap job card holders have not done or asked for any work in three years
बलिया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से मजदूरों का मोह भंग होता जा रहा है। पंजीकृत जॉब कार्डधारकों का सत्यापन किया गया है। बीते तीन वर्षों में 1,14,328 जॉब कार्डधारकों ने कोई काम नहीं मांगा और न ही कोई काम किया। इन्हें चिह्नित कर जिले में कुल 33.32 फीसदी जॉब कार्डधारक निष्क्रिय माना गया है। इन जॉब कार्डधारकों को पोर्टल से हटाया जाएगा ताकि सक्रिय मनरेगा मजदूरों को रोजगार देने में आसानी हो।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत ग्रामीण मजदूरों को 100 दिनों का रोजगार मुहैया कराने का प्रावधान है। यह योजना जिले में 2008 से ही संचालित है। लेकिन योजना का संचालन मनमाने तरीके से किया जाता है। जिले में कुल 482068 जॉब कार्डधारक पंजीकृत हुए, लेकिन मनचाहे कार्डधारकों को ही काम दिया जाता है इसके चलते कई मजदूरों का मनरेगा कार्यों से मोहभंग होता जा रहा है। यह मजदूर काम की तलाश में शहरों को चले जाते हैं। यही कारण है कि जिले में अबतक 1,14,328 जॉब कार्डधारक निष्क्रिय हो चुके हैं। इसका खुलासा भी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के सत्यापन में हुआ है। अधिकारियों के अनुसार सत्यापन में वैसे जॉब कार्डधारकों को शामिल किया गया जो गांव में नहीं रहते और शहरों में जाकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक बैरिया में 48.36 फीसदी तो सबसे कम रेवती ब्लॉक में 6.26 फीसदी निष्क्रिय
अधिकारियों की ओर से किए गए सत्यापन में सबसे अधिक बैरिया ब्लॉक में निष्क्रिय जॉब कार्डधारक मिले। कुल 21270 के सापेक्ष 10286 यानी 48.36 फीसदी निष्क्रिय मिले। इसी तरह सबसे कम रेवती ब्लॉक में निष्क्रिय जॉब कार्डधारक मिले। कुल 17692 के सापेक्ष 1107 यानी 6.26 फीसदी ही निष्क्रिय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्क्रिय जॉब कार्डधारकों की स्थिति
ब्लॉक जाॅब कार्डधारक निष्क्रिय
सीयर 44846 16162
नगरा 48835 18846
रसड़ा 48075 16475
चिलकहर 31423 10022
नवानगर 24561 6393
पंदह 25633 6743
मनियर 29130 8350
बेरुआरबारी 18218 5892
बांसडीह 18203 4530
रेवती 17692 1107
गड़वार 26998 8783
सोहांव 31231 13080
हनुमानगंज 24983 10268
दुबहड़ 18463 5668
बेलहरी 22265 8114
बैरिया 21270 10286
मुरलीछपरा 30242 13883
निष्क्रिय जॉब कार्डधारकों को पोर्टल से हटाया जा रहा है। इसमें वह जॉब कार्डधारक शामिल हैं जो बीते तीन वर्षों में मनरेगा के तहत कोई कार्य नहीं किए हैं और वह अन्यत्र रहते हैं।- डीएन पांडेय, उपायुक्त, श्रम एवं रोजगार, मनरेगा, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed