फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3.31 lakh consumers rely on 213 meter readers, how will they get the correct bill?

Ballia News: 213 मीटर रीडरों के भरोसे 3.31 लाख उपभोक्ता, कैसे मिलेगा सही बिल

Sat, 16 Dec 2023 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
3.31 lakh consumers rely on 213 meter readers, how will they get the correct bill?
विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को मीटर लगाने की अनिवार्यता कर दी गई है। लेकिन अधिकांश इलाकों में समय से मीटर की रीडिंग नहीं हो पाती है और उपभोक्ताओं को गलत बिल भेज दिया जाता है। इतना ही नहीं कई मीटर रीडर तो जब चाहे मीटर रीडिंग कर बिल बना देते हैं जिससे समय से भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 213 मीटर रीडरों पर 3.31 लाख उपभोक्ताओं के रीडिंग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

विद्युत चोरी रोकने व उपयोग के सापेक्ष बिजली बिल को लेकर विभाग की ओर से प्रत्येक उपभोक्ताओं के लिए मीटर अनिवार्य हो चुका है। लेकिन इसके रीडिंग की माकूल व्यवस्था विभाग की ओर से नहीं की गई है। इसके चलते मीटर रीडिंग भी काम चलाऊ तरीके से ही किया जा रहा है। लेकिन इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को ही भुगतना पड़ता है। बताया जाता है कि आमतौर पर हर महीने में मीटर रीडिंग का प्रावधान है जो माह के पहले सप्ताह में होना चाहिए और उसी रीडिंग के आधार पर उपभोक्ताओं का बिल जारी होना चाहिए। लेकिन जिले में ऐसा नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि जिन उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगा है उनका बिल भी मीटर नहीं दिखा कर फिक्स चार्ज के आधार पर तो जिनके यहां मीटर नहीं लगा उनके बिल में मीटर रीडिंग दिखा कर बिल भेज दिया जाता है। बिना रीडिंग या मीटर के बावजूद फिक्स चार्ज वाले बिल सुधारने के लिए उपभोक्ताओं को कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है। बताया जाता है जिले में कुल 213 मीटर रीडर ही हैं जिनके जिम्मे 3.31 लाख उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग है। इससे सहज ही मीटर रीडिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए मीटर रीडिंग की अलग-अलग व्यवस्था है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन मीटर रीडरों को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नगरीय क्षेत्रों में एजेसिंया मीटर रीडिंग कर बिल वसूली करती हैं। मीटर रीडिंग में लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नरेंद्र प्रकाश, अधिशासी अभियंता विद्युत, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed