फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   33 divers will be on alert during floods, 202 boats will be operated

Ballia News: बाढ़ में अलर्ट रहेंगे 33 गोताखोर, 202 नावों का होगा संचालन

Tue, 24 Jun 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
33 divers will be on alert during floods, 202 boats will be operated
बलिया। जिले में हर साल गंगा व सरयू की बाढ़ से बड़े पैमाने पर तबाही होती है। दो बड़ी नदियों की बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित होते हैँ। इसे देखते हुए प्रशासन पहले से ही अपनी तैयारी में जुटा हुआ है ताकि बाढ़ के समय प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को तत्काल मदद पहुंचायी जा सके। वहीं, बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए गोताखोरों की भी तैनाती की जाती है। इसके लिए गोताखारों को रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 61 बाढ़ चौकियों को पहले ही सक्रिय किया गया है। पीड़ितों को के शरण के लिए 72 शरणालय बनाए जाते हैं। बाढ़ से जिले की छह तहसील के लाखों लोग प्रभावित होते हैं। कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाता है। कटान से मकान व उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में लोगों को बाढ़ की पानी से बचाने व बाहर निकालने तथा राहत सामग्री पहुंचाने के लिए नाव की आवश्यकता पड़ती है। प्रशासन ने प्राइवेट नावों को अनुबंधित कर लिया है। सरकार की तरफ से नाविकों को धनराशि भी मुहैया कराई जाती है। इस वर्ष अत्यधिक बारिश व बाढ़ के अनुमान को देखते हुए 33 गोताखोर व 202 नावों की व्यवस्था की गई है। जिले में गंगा व सरयू के अलावा टोंस व मगई नदी से गांव प्रभावित होते हैं। नावों का संचालन नदियों के 23 घाटों से किया जाएगा।
विज्ञापन

---------------
गंगा व सरयू में बाढ़ को देखते हुए तैयारी पूरी कर ली गई है। नाव के साथ गोताखारों को भी अलर्ट किया गया है। एसडीआरएफ की टीम के माध्यम से गांव-गांव प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बाढ़ व बचाव से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार, एसडीएम प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed