फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पंदह में किया जनसंवाद

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पंदह में किया जनसंवाद

Sun, 12 May 2019 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पंदह में किया जनसंवाद
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पंदह में किया जनसंवाद
बलिया। मताधिकार का प्रयोग हर नागरिक का कर्तव्य है। आपका एक वोट देश को संकट से उबार सकता है। युवा चेतना संस्था गरीब, किसान और नौजवान को मतदान के प्रति जागरूक कर रही है। ये बातें स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने पंदह गांव में रविवार को युवा चेतना की ओर से आयोजित जन संवाद में कहीं। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सब काम छोड़कर मताधिकार का प्रयोग करें। कहा कि देश की आजादी के 71 साल बाद भी गांव समृद्ध नहीं हो पाए हैं। देश के बेहतरी के लिए हर हाल में वोट देना होगा। धर्म के नाम पर पार्टियों ने लोगों को बरगलाने का काम किया। अब उनको जवाब देने का समय आ गया है। उमाशंकर राय ने अध्यक्षता की। ग्राम प्रधान अखिलेश प्रसाद ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं रोहित कुमार सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर रविशंकर राय, सुरेंद्र यादव, अजय राय मुन्ना, मोहन सिंह, सुनील पासवान पिंटू, नरोत्तम बाग़ी, गुड्डु सिंह, अजय ओझा, बिनोद राय बंटी, सुदर्शन यादव, दीपक राय, पीयूष सिंह, सुरेंद्रनाथ राय, वीजेंद्र राय, अनंत राय, बांके राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed