फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नारियल, चुनरी चढ़ाकर भक्तों ने मांगी मन्नतें

नारियल, चुनरी चढ़ाकर भक्तों ने मांगी मन्नतें

Sun, 14 Apr 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
नारियल, चुनरी चढ़ाकर भक्तों ने मांगी मन्नतें
बलिया। बासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्घालुओं ने नारियल, चुनरी, धूप, गुड़हल चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्घि की कामना की और घंट-घडिय़ाल बजाया। जिससे पूरा क्षेत्र के देवीमय हो गया। तत्पश्चात हवन-पूजन कर कन्याओं का प्रसाद ग्रहण कराया और स्वयं पारण किया।
विज्ञापन

बासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन भी मां के भक्तों ने नगर के गुदरी बाजार व जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर पर कतारवद्घ होकर नारियल, चुनरी आदि चशढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के नरहीं थाना के रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर व नवका बाबा मंदिर, सहतवार स्थित जानकी ब्रह्म बाबा, रेवती के पचरूखा देवी गायघाट मंदिर पर मां के भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दौरान घंट-घडिय़ाल तथा मां के जयकारे से मंदिर सहित आसपास का क्षेत्र के देवीमय हो गया। तत्पश्चात नवरात्र व्रत रहने वाले भक्तों ने हवन पूजन किया। हवन के बाद कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया और स्वयं भी मां का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed