फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1587 स्थानों पर जलेगी होलिका, 59 स्थान संवेदनशील

1587 स्थानों पर जलेगी होलिका, 59 स्थान संवेदनशील

Sun, 17 Mar 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
1587 स्थानों पर जलेगी होलिका, 59 स्थान संवेदनशील
बलिया। जनपद में 21 मार्च को होली मनाई जाएगी। वहीं 20 मार्च को जनपद के विभिन्न थाना अंतर्गत 1587 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसमें 59 स्थान संवेदनशील हैं, जहां पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका जिले के 22 थाना अंतर्गत 1587 स्थानों पर जलाई जाएगी। इसमें 59 स्थानों को पुलिस महकमा द्वारा संवदनशील घोषित किया गया है। आंकड़ों पर गौर करें तो सदर कोतवाली में 56 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसी प्रकार दुबहड़ में 29, गड़वार में 125, सुखपुरा में 66, फेफना में 70, नरहीं में 58, चितबड़ागांव में 23, बैरिया में 112, हल्दी में 66, दोकटी में 59 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसके अलावा रेवती में 52, बांसडीह में 68, बांसडीहरोड में 91, सहतवार में 31, मनियर में 32, सिकंदरपुर में 98, खेजुरी में 56, पकड़ी में 70, रसड़ा में 150, नगरा में 75, भीमपुरा में 103, उभांव में 97 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन


जनपद के विभिन्न थाना अंतर्गत 59 स्थान संवेदनशील है। जिसमें गड़वार के सरया, कुरेजी, रतसड़, धनौतीधुरा, अरईपुर है। इसी प्रकार फेफना में सागरपाली, मिड्ढा, आमडारी, धम्मनपुरा, औंदी, डुमरी, पांडेयपुर, कपूरी नारायणपुर, फेफना, पिपरिया है। नरही थाने में भरौली, सुरापाली, पलियाखास, सोहांव, अमांव, पिपराकला, सलेमपुर है। बैरिया में हेमंतपुर, रानीगंज, बैरिया, दयाछपरा, करमानपुर, सुरेमनपुर तथा बांसडीह अंतर्गत खरौनी, मैरीटार, राजपुर, जानकीछपरा, हुसैनाबाद, कस्बा बांसडीह, सुल्तानपुर संवेदनशील है। खेजुरी में मासूमपुर व नगरा में खरूआंव व ढेकवारी है। वहीं सिंकदरपुर में मलेजी, कस्बा, डूहाबिहरा, पंदह, बसरिकापुर, काजीपुर, खरीद, सिवानकला, मिश्रवलिया, बघुड़ी, कठौरा, गोसाईपुर, हरनाटार, लौहर, खटंगा, हुसेनपुर, माल्दह, रूद्रवार, ठोकोढ़ा, कोथ, सिसोटार संवेदनशील स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed