फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांसडीह का परिचारक सस्पेंड

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांसडीह का परिचारक सस्पेंड

Sat, 09 Mar 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांसडीह का परिचारक सस्पेंड
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांसडीह में तैनात परिचारक को निलंबित कर दिया है। डीआईओएस ने यह कार्रवाई परिचारक को आगरा पुलिस की ओर से निरुद्घ किए जाने के कारण की है। डीआईओएस ने निलंबन अवधि में परिचारक को पंदह स्थित मॉडल इंटर कॉलेज से संबद्ध किया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांसडीह में तैनात परिचारक अजय कुमार सिंह 28 जनवरी 19 व 30 जनवरी 19 को आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कराकर अवकाश पर गए। अवकाश काल बीते जाने के बाद भी जब परिचारक विद्यालय नहीं आए तो कॉलेज की प्रधानाचार्या ने इस मामले से चार फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया। इस बीच जब परिचारक करीब एक माह तक विद्यालय नहीं पहुंचा तो प्रधानाचार्या 28 फरवरी को डीआईओएस को पुन: पत्र भेजा और बताया कि अभी तक परिचारक विद्यालय पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या ने यह भी बताया कि आगरा पुलिस द्वारा किसी प्रकरण में परिचारक को पकड़ कर निरुद्घ किया गया है। प्रधानाचार्या की रिपोर्ट के आधार पर डीआईओएस भास्कर मिश्र ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांसडीह में तैनात परिचारक अजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। डीआईओएस ने निलंबन अवधि में परिचारक को पं. दीनदयाल उपाध्याय दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सिघौली पंदह संबद्ध कर दिया है। इस बाबत डीआईओएस ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांसडीह की प्रधानाचार्या की सूचना के आधार पर संबंधित विद्यालय के परिचारक को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed