फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बच्चों की वैज्ञानिक समझ ने पाया पुरस्कार

बच्चों की वैज्ञानिक समझ ने पाया पुरस्कार

Fri, 01 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
बच्चों की वैज्ञानिक समझ ने पाया पुरस्कार
बलिया। माही हाई स्कुल, सुल्तानपुर में आयोजित जिला स्तरीय स्थानीय नवप्रवर्तनों की प्रदर्शनी में मॉडलों के निर्माण में बच्चों ने अपनी विज्ञान की समझ का प्रदर्शन किया। कक्षा 9 से 12 तक में प्रथम स्थान दीपक यादव एवं सौरभ सिंह, द्वितीय स्थान अंकिता गुप्ता ने तथा तीसरा स्थान शशि यादव ने प्राप्त किया। निशा प्रजापति, प्रिया गुप्ता, नेहा, नंदिनी एवं साक्षी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री हैदर अली ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा बनाये गये मॉडलों को देखकर ऐसा लगता है कि अगर सही दिशा मिले तो वे बहुत आगे जाएंगे। विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि रसड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों द्वारा बनाया गया मॉडल देकखर मन प्रफुल्लित हो गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब, बलिया द्वारा नवप्रवर्तन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नवप्रवर्तनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें एनआरआई स्कूल, चित्रगुप्त हाई स्कूल, ज्ञान दायिनी, शिवा जी शिक्षा निकेतन, सेंट मैरिज स्कूल, ओम कांवेंट स्कूल, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी (कक्षा 4 व कक्षा 5 ) में प्रथम स्थान शिव कुमार यादव, द्वितीय स्थान अंशिका गुप्ता एवं शिवांगी सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अनुराग राजभर, रागिनी सिंह एवं रितेश चौहान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। (कक्षा 6 से कक्षा 8 तक) में प्रथम स्थान समीर सिंह व इमरान अंसारी, द्वितीय स्थान पायल गुप्ता एवं सूर्यांश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आलोक सिंह, नित्यानन्द एवं अभिषेक यादव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

वेस्ट मेटेरियल द्वारा बनाये गये मॉडलों/नवप्रवर्तकों में (जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान रेहान आलम, द्वितीय स्थान नेहा यादव ने तीसरा स्थान नाजिया खातून ने प्राप्त किया, तथा पलक गुप्ता, अंशु यादव तथा आराधना सौरभ को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। (सीनियर वर्ग) में प्रथम स्थान अंशु यादव, द्वितीय स्थान फिजा नसरीन एवं काजल यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, तथा संजना कुमारी एवं मनीषा पासवान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के प्रबन्धक अशहर खुर्शीद ने जिला विज्ञान क्लब को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मंच की वजह से ही आज हमारे बच्चो को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इससे पूर्व कार्यक्रम की रूपरेखा जिला विज्ञान क्लब, बलिया के समन्वयक अतुल कुमार ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आदित्य कुमार अंशु ने किया तथा आभार जिला विज्ञान क्लब, बलिया के सह समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सरोज अहमद, प्रधानाचार्य, डॉ सुनील कुमार ओझा, स्माईल अंसारी, सियाराम यादव, राजेश कुमार यादव, सत्येन्द्र कुमार शर्मा, अश्वनी तिवारी, अविनाश पाण्डेय, शिवजी, अनिल गुप्ता, राजनारायण सिंह, संतोष कुमार आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed