फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कर्मचारियों के भोजन के नाम पर नगर पालिका ने किया 57 हजार का बंदरबांट

कर्मचारियों के भोजन के नाम पर नगर पालिका ने किया 57 हजार का बंदरबांट

Mon, 27 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों के भोजन के नाम पर नगर पालिका ने किया 57 हजार का बंदरबांट
बलिया। नगर पालिका अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर रविवार की देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब महावीरी झंडा जुलूस में लगे कर्मचारियों को भोजन नसीब नहीं हुआ। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर हंगामा करने के साथ ही ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दरम्यान सभासद शकील अहमद आरोप लगाया कि कर्मियों के भोजन के लिए कुल 57 हजार रुपये का बजट तैयार किया गया था। जिसे नगर पालिका के एकाउंटेंट ने अपने नाम से आहरित किया। बावजूद जुलूस में लगे कर्मचारियों को भोजन नहीं कराया गया। उन्होंने धन के बंटरबाट का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि रविवार को नगर पालिका प्रशासन की देखरेख में पूरे नगर में विभिन्न अखाड़ों से महावीरी झंडा जूलस निकला था। कार्यक्रम को सकुुशल संपन्न कराने के लिए नगर पालिका की तरफ से अलग-अलग सोर्स से कर्मचारी भी लगाए गए थे। सभासद शकील अहमद की माने तो जुलूस में लगे कर्मचारियों को नगर पालिका की तरफ से भोजन भी कराना था और इसके लिए करीब 57 हजार रुपये का बजट भी जारी हुआ था। इसके बाद कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर लगे रहे। रात के वक्त महावीरी झंडा जूलुस कार्यक्रम खत्म करने के बाद जब कर्मचारी कैंप कार्यालय पर भोजन के लिए पहुंचे तो वहां कर्मचारियों को भोजन नसीब नहीं हुआ और उन्हें बिना भोजन के ही वापस होना पड़ा। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन अजय कुमार का कहना है कि कार्यालय पर कर्मचारियों को भोजन दिया गया है। किसी तरह का कोई हंगामा नहीं हुआ है। सभासदों का काम ही है आरोप लगाना, पहले सिद्ध तो करके दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed