फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   घाघरा के जलस्तर में कमी, लोगों को राहत

घाघरा के जलस्तर में कमी, लोगों को राहत

Tue, 14 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
घाघरा के जलस्तर में कमी, लोगों को राहत
बेल्थरारोड । घाघरा नदी के तेवर नरम पड़ गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार को अपराहन जलस्तर 64.14 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो लाल निशान से 13 सेंटीमीटर अधिक है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी जारी रहने की संभावना जताई है। जल स्तर में कमी होने से उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में जलस्तर घटकर लाल निशान पर पहुंच जाएगा। बाढ़ का पानी अभी तक तटवर्ती क्षेत्रों में फैला हुआ है। कुछ तटवर्ती इलाकों में कटान हो रहे हैं। हल्दी रामपुर के नारा पार स्थित बंधे में रिसाव हो रहा है। पानी के रिसाव को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा बालू की बोरियां डाली जा रही हैं। एसडीएम राधे श्याम पाठक ने तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बाढ़ की संभावना फिलहाल नहीं है, फिर भी संभावित खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed