फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नोटबंदी और जीएसटी व्यापारियों के लिए काला अध्याय साबित

नोटबंदी और जीएसटी व्यापारियों के लिए काला अध्याय साबित

Thu, 08 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी और जीएसटी व्यापारियों के लिए काला अध्याय साबित
रसड़ा। नोटबंदी एवं जीएसटी छोटे-छोटे व्यापारियों के लिए काला अध्याय साबित हो रहा है। छोटे व्यापारियों का अस्तित्व धीरे-धीरे विलुप्त हो रहा है। उपरोक्त बातें उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखनलाल ने बुधवार की देरशाम नगर के मतलूब अहमद के आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कही। आगे उन्होंने कहा कि व्यापारियों का इसी तरह उत्पीड़न होता रहा तो पांच वर्षों में छोटे छोटे व्यापारी भुखमरी के कगार पर खड़े हो जाएंगे। इसके लिए व्यापारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब तक संगठन में दस हजार व्यापारियों को सदस्य बनाया जा चुका है। जो 2018 तक 20 हजार व्यापारियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में संगठन को मजबूती देने के लिए दो क्षेत्रों में बांट कर दो अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता एवं श्याम कृष्ण गोयल को बनाया गया है। ई बिलिंग का विरोध करते हुए कहा कि इसको समाप्त करने के लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसके द्वारा विदेशी कंपनियों को ही फायदा हो रहा है देशी कंपनियां घाटे में जा रही है। इस मौके पर श्याम कृष्ण गोयल, शमीम खान, छितेश्वर प्रसाद, सुरेश चन्द्र, मतलूब अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed