फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आने वाले पांच वर्ष के अंदर विकास की बहेगी गंगा

आने वाले पांच वर्ष के अंदर विकास की बहेगी गंगा

Thu, 25 Jan 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
आने वाले पांच वर्ष के अंदर विकास की बहेगी गंगा
बैरिया। पूर्व प्रधान शिवदयाल वर्मा के छठवीं पुण्यतिथि के मौके पर गुरुवार को श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्घांजलि सभा के मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने कहा कि शिवदयाल वर्मा हमेशा गरीब, मजलूमों के लिए लड़ते रहे। वर्तमान में अध्यक्ष शांति देवी व उनके पुत्र शिवकुमार मंटन के नेतृत्व में नगर पंचायत बैरिया विकास कर रहा है, आने वाले पांच वर्षों में नगर पंचायत बैरिया में विकास की गंगा बहेगी, विकास के लिए जितना होगा मैं अपने स्तर से सहयोग करूंगा। श्रद्घांजलि सभा में गरीबों के बीच कंबल वितरण भी किया गया। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिवदयाल वर्मा जिस कार्य को लेकर हमेशा संघर्षशील थे, उन्हीं के अधूरे कार्यो को उनके पुत्र मंटन वर्मा पूरा कर रहे हैं, नगर पंचायत में विकास को आगे बढ़ाने में शिवदयाल वर्मा के भाई शिवमंगल वर्मा व रामसागर वर्मा का सहयोग भी काबिले तारीफ है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डाक्टर भोला पांडेय ने शिवदयाल वर्मा को श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि पहले के नेता गरीब मजलूमों के लिए लड़ते थे, आज के नेता गरीब मजलूमों को धोखा देने के लिए लड़ रहे हैं। इस मौके पर एसडीएम राधेश्याम पाठक, मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह जलेसर, शिवमंगल वर्मा, रामकुमार वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी, अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा, सचिव गिरिश पांडेय, चंद्रप्रकाश मौर्य, जयप्रकाश साहू , हरेन्द्र वर्मा ,मनीराम सिंह, अमित वर्मा, वीना देवी, रीना देवी आदि ने शिवदयाल वर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्घांजलि दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed