{"_id":"5a64d6ef4f1c1b86268b595e","slug":"31516558063-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के लिए छह लोगों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के लिए छह लोगों ने किया नामांकन
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितबड़ागांव। आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव में अखिल भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए अंतिम दिन शनिवार को कुल छ: प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। इसकी जानकारी अरविंद गांधी ने दी। उन्होंने बताया कि वापसी 22 को तथा मतदान 29 को होने के तुरंत बाद मतगणना के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने वालों में हरिनारायण चौरसिया, शिवपूजन खरवार, संतोष केशरी, पप्पू केशरी , रामजी सिंह, छोटे सिंह अपनी-अपनी भाग्य का अजमा रहे है।
संस्थान के निदेशक बने राधेश्याम
बलिया। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से अवकाश प्राप्त राधेश्याम सिंह को जिले में संचालित सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान का निदेशक बनाया गया है। राधेश्याम को संस्थान का पांचवां निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद बताया कि सामाजिक उत्थान और प्रशिक्षण के क्षेत्र में सरकार की ओर संचालित योजनाओं को गति देने का काम करेंगे। वह इस जिले में वित्तीय साक्षरता के जिला प्रभारी भी रह चुके हैं। उनके कार्य को देखते हुए उन्हें निदेशक का पद सौंपा गया है।