{"_id":"59fb601b4f1c1b9f678b8d0b","slug":"31509646363-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी क्लब के सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी क्लब के सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर के सटे राजधानी रोड स्थित एक निजी होटल में रोटरी क्लव के तत्वावधान में 52वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सत्र 2017-18 के नवागत अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और सचिव व पवन सिंह ने अपना पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि लखनऊ से पधारे रोटरी के गवर्नर रंजीत सिंह तथा सचिव सुनील द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आर्सेनिक समस्या बलिया के लिए अभिषाप है। इस संबंध में रोटरी क्लब बलिया द्वारा प्रोजेक्ट बनाकर रोटरी इंटर नेशनल को भेजा गया है। इस संबंध में 72 लाख के प्रोजेक्ट पारित होने के संबंध में रोटेरियन एसएस श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
मुख्य अतिथि ने नए सदस्यों को रोटरी पिन पहनाकर सदस्य बनाया। नए सदस्यों में डाण् एके स्वर्णकार, अजीत कुमार सिंह, स्टेट बैंक सिटी ब्रांच के प्रबंधक सुनील कुमार सिन्हा ने भ्रष्टाचार निवारण एवं स्वच्छता के विषय में शपथ दिलाई। रोटेरियन हर्ष श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि रण्जीत सिंह का जीवन परिचय संक्षित में प्रस्तुत किया। इस मौके पर रोटरी क्लब द्वारा बालिका विद्यालय सागरपाली को गोद लिए जाने पर खुशी जाहिर की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश जायसवाल, सुनील सिंह, प्रमोद सर्राफ, विजय मिश्र, डा. मुकेश वर्मा, डा. पीपी झां, राजीव कुमार पप्पू, डा. नयन प्रकाश सिंह, डा. मिथिलेश सिंह, डा. अभिषेक सिंह, डा. जेके सिंह, डा. पीके सिंह गहलौत, डा. विनोद सिंह के अलावा इनरह्वील क्लब तथा रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे।