फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो नगर पालिकाओं के 50 में 28 वार्ड आरक्षित

दो नगर पालिकाओं के 50 में 28 वार्ड आरक्षित

Fri, 06 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दो नगर पालिकाओं के 50 में 28 वार्ड आरक्षित
बलिया। नगर निकाय को लेकर हलचल बढ़ने लगी है। शासन की ओर से जनपद के दो नगरपालिका व आठ नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण निर्धारित कर दिया गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम की ओर से वार्डों के आरक्ष्ज्ञण की सूची जारी कर दी गई। इसमें नगरपालिका व नगर पंचायतों के अलग-अलग वार्डों को अनुसूचित जाति, अनसूचित जाति महिला, पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका बलिया के 25 में 14 वार्ड अलग-अलग वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह नगरपालिका रसड़ा के 25 में से 14 वार्ड अलग-अलग वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। नगर पंचायत चितबड़ागांव के कुल 15 में से आठ वार्ड अलग-अलग वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। नगर पंचायत बेल्थरारोड के कुल 13 में से सात वार्ड अलग-अलग वर्ग के लिए आरक्षित हैं। नगर पंचायत सहतवार के कुल 14 में से सात वार्ड अलग-अलग वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत रेवती के कुल 15 में से सात, नगर पंचायत मनियर के कुल 14 में से सात, नगर पंचायत बांसडीह के कुल 15 में से सात, नगर पंचायत सिकंदरपुर के कुल 15 में से आठ, नगर पंचायत बैरिया के कुल 16 में से नौ वार्डों को अलग-अलग वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस तरह दो नगरपालिकों के कुल 50 में से 22 व आठ नगर पंचायतों के कुल 117 वार्डों में से 56 वार्डोँ को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed