{"_id":"59383ae14f1c1b354f8b45df","slug":"31496857313-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान खुशहाल होंगे तो देश समृद्धशाली होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान खुशहाल होंगे तो देश समृद्धशाली होगा
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड (बलिया)। क्षेत्र के सोनाडीह ग्राम में कृषि सूचनातंत्र एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में उन्नत खेती के लिए टिप्स दिए गए। मुख्य अतिथि विधायक धनंजय कनौजिया ने फीता काट व दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।
आयोजित समारोह में विधायक ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। किसान खुशहाल होंगे तो देश समृद्धशाली होगा। उन्होंने कृषक हितों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए इससे लाभ उठाने की अपील की। मेले में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी पीयूष राय ने कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि के जरिए किसानों आर्थिक रुप से समृद्धशाली हो सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक यूपी सिंह, गोपाल यादव, हरिशंकर यादव ने कीटनाशक दवाओं के प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. विजय प्रताप सिंह ने पशुधन योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। सहायक कृषि विकास अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने मृदा स्वास्थ्य सुधार के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आधुनिक कृषि पर जोर दिया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुधीर कुमार, जेपी कुशवाहा ने पशुओं के पोषण के साथ ही बीमारियों के लक्षण और उपचार के बारे में बताया। मेले में भारी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव, डा. दयानंद वर्मा, डा. अमित सिंह समेत प्रबुद्धजन मौजूद रहे।