{"_id":"69ac893b1da22142f202436d","slug":"300-meter-drain-will-be-cleaned-from-rampur-mahawal-to-parmandapur-ballia-news-c-190-1-bal1002-159079-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रामपुरमहावल से परमंदापुर तक 300 मीटर नाला किया जाएगा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रामपुरमहावल से परमंदापुर तक 300 मीटर नाला किया जाएगा साफ
विज्ञापन
नगर के कटहल नाला की सुंदरीकरण कार्य के लिए चल रहे साफ-सफाई का निरीक्षण करते सीआरओ त्रिभुवन। जाग
बलिया। शहर के पश्चिमी छोर से बहने वाले कटहलनाला के सुंदरीकरण का कम तेज हो गया है। सिल्ट की सफाई के साथ ही एप्रोच मार्ग पर मिट्टी की भराई तीव्र गति से हो रही है। रामपुरमहावल से परमंदापुर तक 300 मीटर नाला साफ किया जाएगा।
शनिवार को सीआरओ त्रिभुवन व ईओ सुभाष कुमार संग सीएनडीएम के अधिकारियों ने कटहलनाला पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीआरओ ने मानसून से पहले कार्य को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। रामपुर महावल में 300 मीटर तक सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसमें सिल्ट सफाई और मिट्टी भराई के साथ एप्रोच रोड के लिए मिट्टी डाली जा रही है। कटहलनाला के सुंदरीकरण का कार्य रामपुर महावलपुर से लेकर के परमंदापुर तक लगभग 2 किमी तक किया जाएगा। इसकी चौड़ाई लगभग 20 मीटर होगी। इसके लिए शासन से लगभग 18 करोड़ रुपये की धनराशि निर्गत की गई है।
10 जगहों पर हुए अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, 3 लोगों ने स्वयं हटाया : कटहलनाल के सुंदरीकरण में 13 जगहों पर हुए अतिक्रमण बाधा बने हैं। इनमें से तीन लोगों ने परमंदापुर क्षेत्र में स्वयं अवैध कब्जा हटा लिया है। अब भी 10 जगहों पर अतिक्रमण से परेशानी है। मुख्य विकास अधिकारी त्रिभुवन के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सभी को एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण का हटाने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर नहीं हटाए जाने पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया त्रिभुवन ने बताया कि कटहलनाला के सुंदरीकरण से जल निकासी के साथ स्वच्छता की दिशा में विशेष कदम होगा। यह जनपद के लिए विशेष पहचान देगा। मानसून के पहले कार्य को पूर्ण कराया जाएगा।