फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   30 boxes of English liquor going from Bihar recovered from pickup

Ballia News: पिकअप से बिहार से जा रही 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Sun, 11 Dec 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
30 boxes of English liquor going from Bihar recovered from pickup
बैरिया। पिकअप में लादकर तस्करी के लिए बिहार जा रही 30 पेटी अंग्रेजी शराब की खेप को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बैरिया के चिरैयामोड़ पर पकड़ लिया। वहीं, पिकअप चालक सुभाष राय पुत्र मंगल राय ग्राम सकरिकोल थाना मधुबन जनपद मऊ को हिरासत में ले लिया। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

बैरिया चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि पिकअप में शराब तस्कर की ओर से मऊ की तरफ से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर बिहार जाने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई। तत्काल कार्रवाई करते हुए चिरैयामोड़ के पास एनएच 31 पर पिकअप की घेराबंदी कर उसे कब्जे में ले लिया। पिकअप में कुल 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। जिसके बाद शराब को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पिकअप सुभाष राय की ही है और वह स्वयं काफी दिनों से शराब की तस्करी किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed