फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   30 areas declared hot spots in the district, administration gave instructions to seal

जिले में 30 इलाके हॉट स्पॉट घोषित, प्रशासन ने दिए सील करने के निर्देश

Wed, 07 Apr 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
30 areas declared hot spots in the district, administration gave instructions to seal
बलिया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने नगर से लेकर ग्रामीण इलाके तक के कुल 30 इलाकों को हॉट स्पॉट घोषित किया है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने इन इलाकों को सील करने का निर्देश देते हुए हॉट स्पॉट के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। डीएम के निर्देश पर एडीएम राम आसरे ने कार्रवाई शुरु कर दी है। जनपद के अलग-अलग इलाकों में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमितों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने मंगलवार को मिले नए कोरोना संक्रमितों के आधार पर हॉट स्पॉट घोषित किया है। इसमें नगर के चंद्रशेखर नगर, कोतवाली के पास, एनसीसी तिराहा, हरपुर मिड्ढी, भृगुआश्रम व आवास विकास कॉलोनी को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट नगर पालिका के ईओ को संक्रमित के घर से 50 मीटर के आसपास के इलाकों को सील करने का निर्देश दिया है। इसी तरह मुरली छपरा का दोकटी, बैरिया का दलनछपरा, रानीगंज मिर्जापुर पूरब टोला, बांसडीह के हुसैनाबाद, गजियापुर, बघाव, बांसडीह, पिठाईच, चिलकहर के हजौली को भी हॉट स्पॉट घोषित करते हुए संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को संक्रमित के घर के आसपास के क्षेत्र को सील करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में गड़वार के सिकरिया, चांदपुर, हनुमानगंज के बरवां, जीराबस्ती, कालिंदी नगर बहादुरपुर, रामदहिनपुरम, नसीराबाद सागरपाली, खोरीपाकड़, मुलायम नगर, रसड़ा के छितनहरा, माधोपुर, मुड़ेरा, रेवती के रेवती, बेरूआरबारी के भरखरा व अरईपुर गांव में मिले संक्रमित मरीजों के घरों के 50 मीटर तक के इलाके को बांस बल्ली से बैरिकेडिंग कर सील करने का निर्देश दिया है। उन्होंने नामित किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक सामग्रियों की होम डिलीवरी करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्थाएं संबंधित अधिकारियों से कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा प्रत्येक टीम के सदस्य अपने अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसामान्य को कोरोना से बचाव एवं लक्षण के विषय में जानकारी देंगे एवं चिह्नित कर नाम, पता व मोबाइल नंबर प्रपत्र पर भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed