फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3 people including two farmers died due to lightning

Ballia News: बिजली गिरने से दो किसानों समेत 3 की माैत

Thu, 02 Jul 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
3 people including two farmers died due to lightning
आकाशीय बिजली के जद में आने से मृतक गड़वार थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव निवासी मुख्तार राम के न
बलिया। जिले में बुधवार को विभिन्न इलाकों में बारिश के दाैरान बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से मजदूर अशोक कन्नाैजिया, किसान गंगा सागर साहनी और मुख्तार राम की माैत हो गई। घटना के दाैरान दोनों किसान खेत में काम कर रहे थे।
विज्ञापन

बांसडीह रोड : सराया गांव निवासी गंगा सागर साहनी (45) बुधवार को खेत में धान की नर्सरी लगाने गए थे। इसी दौरान बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से वह झुलस गए। किसानों और ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गंगा सागर साहनी पिता-पिता के इकलौते पुत्र थे।
विज्ञापन

परिवार में पत्नी बैजंती देवी, दो पुत्र सतीश और नितेश तथा दो पुत्रियां अमिका और सोनम हैं। सूचना पर बांसडीह रोड थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय लेखपाल ने शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता की प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया। गड़वार : थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव निवासी मुख्तार राम अपने भाई अवधेश राम के साथ गांव स्थित जंगली बाबा आश्रम के पास खेत में मेड़ बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे बारिश शुरू हो गई। यह देख दोनों भाई शीशम के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने लगे। इसी दौरान बिजली गिरी और दोनों भाई उसकी चपेट में आ गए।
घायल अवधेश राम ने बताया कि उन्होंने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन दोनों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी रतसर ले गए।
चिकित्सकों ने मुख्तार राम को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद अवधेश राम को घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
नगरा : थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव निवासी 60 वर्षीय अशोक कन्नौजिया गड़वार थाना क्षेत्र के चोगड़ा गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। बुधवार की दोपहर भोजन करने के बाद अशोक भट्ठे पर कटरेन (अस्थायी शेड) में आराम कर रहे थे। इसी दौरान बिजली गिर गई।

इसकी चपेट में आने से वह झुलस गए। साथी मजदूर उन्हें पीएचसी नगरा ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आकाशीय बिजली के जद में आने से मृतक गड़वार थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव निवासी मुख्तार राम के न

आकाशीय बिजली के जद में आने से मृतक गड़वार थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव निवासी मुख्तार राम के न

आकाशीय बिजली के जद में आने से मृतक गड़वार थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव निवासी मुख्तार राम के न

आकाशीय बिजली के जद में आने से मृतक गड़वार थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव निवासी मुख्तार राम के न

आकाशीय बिजली के जद में आने से मृतक गड़वार थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव निवासी मुख्तार राम के न

आकाशीय बिजली के जद में आने से मृतक गड़वार थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव निवासी मुख्तार राम के न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed