फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3.92 lakh fine on the firm that cleans jackfruit drain

कटहल नाला की सिल्ट-सफाई करने वाली फर्म पर 3.92 लाख का अर्थदण्ड

Sun, 19 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
3.92 lakh fine on the firm that cleans jackfruit drain
बलिया। कटहल नाले के सफाई कार्य में लापरवाही पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के सख्त रुख अख्तियार करने के बाद सिंचाई विभाग ने संबंधित फर्म पर कार्रवाई की है। सिचाई खंड के अधीक्षण अभियंता ने प्रताप कंस्ट्रक्शन पार्टनर राणा प्रताप सिंह पर 3.92 लाख का अर्थदंड लगाया है। साथ ही अनुबंध भी समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अनुबंध के अनुसार कटहल नाला के 1.800 किमी से 4.600 किमी एवं 13.900 से 18.600 किमी के बीच सिल्ट-सफाई कार्य किया जाना था। चार जून को अधिशासी अभियंता ने बताया कि ठेकेदार ने 2 जून 2021 से 16 जुलाई 2021 के बीच 50 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। शेष कार्य कराने में असमर्थता जाहिर की है। उसका कहना है कि मशीनों के नहीं पहुंचने के कारण सफाई नहीं हो पा रही है। 16 जून को जिलाधिकारी ने कटहल नाले में हो रहे सिल्ट-सफाई कार्य का निरीक्षण किया और धीमी प्रगति पर सिंचाई विभाग के अफसरों से सवाल किया। इसके बाद अधीक्षण अभियंता ने प्रताप कंस्ट्रक्शन के पर अनुबंधित लागत के सापेक्ष पांच प्रतिशत (3.92 लाख) जुर्माना लगाया और अनुबंध को समाप्त कर दिया है। वर्तमान में सुधा एसोसिएट्स द्वारा कटहल नाले की सफाई की जा रही है। पहले एक बड़ी मशीन से सफाई का कार्य हो रहा था। अब तीन और मशीनें लगा दी गई हैं। पहले के ठेकेदार ने परमानंदपुर के पास मशीनें न पहुंच पाने की दिक्कत बताई गई थी, लेकिन जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद तहसील कर्मियों और ग्राम प्रधान जलालुद्दीन के सहयोग से मशीनों की पहुंच नाले तक करवा दी गई है। इससे अब नाले की सफाई का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed