फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   29 buses were received in one year, but there was a shortage of drivers and conductors

Ballia News: एक साल में मिलीं 29 बसें, चालक और परिचालकों की कमी

Mon, 05 May 2025 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
29 buses were received in one year, but there was a shortage of drivers and conductors
बलिया। रोडवेज डिपो में चालक-परिचालकों की कमी होने के कारण बसों के संचालन में दिक्कत हो रही है। कई रूटों पर बसों को चलाने का खाका तो तैयार कर लिया है, लेकिन चालक-परिचालक नहीं होने से इनका संचालन नहीं हो पा रहा है। हालांकि विभाग का दावा है कि इस दौरान करीब 16 चालक और 24 परिचालक मिले हैं। इसके बावजूद वर्तमान में 60 परिचालकों और करीब 54 चालकों की जरूरत है। बलिया डिपो में करीब 83 बसों का बेड़ा है। इनमें 53 निगम की और शेष अनुबंधित बसें है। इसके अलावा बीते एक वर्ष में डिपो को करीब 29 नई बसें मिली हैं, लेकिन इसके सापेक्ष चालक और परिचालकों की भर्ती नहीं हो पाई है। डिपो की बसों के संचालन के लिए करीब 140 चालक और 180 परिचालकों की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष डिपो में 86 चालक और 120 परचालक ही उपलब्ध हैं। यानी बलिया डिपो में 54 चालक और 60 के करीब परिचालक कम हैं। जिस कारण करीब 10 से 12 बसों का संचालन बेहतर ढंग से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed