फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   28 doctors selected on contract under NHM

Ballia News: एनएचएम के तहत संविदा पर 28 चिकित्सकों का चयन

Thu, 31 Jul 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
28 doctors selected on contract under NHM
बलिया। एनएचएम के तहत जिला स्तर पर संविदा पर नौ आयुष चिकित्सक 18 आरबीएसके व एक योगा चिकित्सक का चयन हुआ। चयन समिति में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 29 जुलाई को सीएमओ कार्यालय सभागार में चार बैच में कराया गया। सीडीओ ने चयन चिकित्सकों की जानकारी दी। चिकित्सकों के चयन के बाद एनएचएम के तहत संचालित कार्यक्रमों व मरीजों को सहूलित मिलेगी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों पर 221 के सापेक्ष सिर्फ 77 चिकित्सक तैनात हैं।
विज्ञापन

उधर, साक्षात्कार में शामिल न होने वाले चिकित्सकों ने आंदोलन की दी चेतावनी दी है। आयुष चिकित्सकों के चयन के बाद असंतुष्ट आवेदन कर्ताओं ने सीएमओ पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि केवल होमियोपैथिक आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। यदि आयुर्वेदिक, युनानी चिकित्सकों को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया गया तो आन्दोलन किया जाएगा। डॉ. गंगा सागर, डॉ. अविनाश गौरव, डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह आदि ने विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed