फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   25 days are left for the deadline, only 30% of the work has been completed so far

Ballia News: समय सीमा के 25 दिन बचे, अभी काम 30 फीसदी ही हो सका

Thu, 22 May 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
25 days are left for the deadline, only 30% of the work has been completed so far
मझौवां। बाढ़ विभाग की ओर से क्षेत्र के रामगढ़ में कटान रोधी कार्य चल रहा है। नेशनल हाईवे-31 को बचाने के लिए 8 करोड़ 30 लाख से एनएच-31 के पास काम हो रहा है। जबकि दूबे छपरा को कटान से निजात दिलाने के लिए ठोकर बनाने का काम चल रहा है। कार्य की समय सीमा भी 15 जून को समाप्त हो जाएगी। इसके बावजूद तीस फीसदी काम भी पूरा नहीं किया गया है। पूरे जिले में 14 परियोजनाओं पर 98.4 करोड़ से काम चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कटान रोधी कार्य में मानक की अनदेखी की जा रही है। तटवर्तीय लोगों कहना है कि अब तक तीस फीसदी भी कार्य पूर्ण रूप से तैयार नहीं हुआ है, लेकिन बाढ़ विभाग के अधिकारियों की ओर से 50 प्रतिशत कार्य पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

हुकुम छपरा डेंजर पॉइंट पर एप्रन का काम भी चल रहा है, लेकिन 9 लेयर के कार्य में से एक लेयर का काम भी नहीं हो सका है।
मानक के अनुसार प्लास्टिक के बोरी में बालू भरकर नदी के 20 मीटर अंदर से सीढ़ीनुमा रखनी थी, लेकिन विभाग की ओर से नदी के किनारे से ही बालू से भरी बोरियों को रखा जा रहा है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि पिछले दो वर्ष पहले तीन स्पर के लिए लगभग 34 करोड़ रुपये शासन द्वारा मिले थे, लेकिन आज तक कोई भी स्पर गंगा नदी के लहरों का वेग सहन नहीं कर पाया। कटान रोधी कार्य आज भी अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed