फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   24 Mdhe destroyed a loss of three hundred thousand

24 मड़हे जलकर राख तीन लाख का नुकसान

Thu, 23 Apr 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 23 Apr 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
24 Mdhe destroyed a loss of three hundred thousand
स्थानीय नगर के वार्ड नंबर 12 में बुधवार की आधी रात लगी आग में 24 रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो र्गइं। इस दौरान घर में सोई एक वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। साथ ही एक बकरी और दो बकरी के बच्चे आग में जिंदा जलकर मर गए। घटना की सूचना अगिभनशमन विभाग को दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड  मौके पर नहीं पहुंचा। लपटों में 11 लोगों की तीन लाख से अधिक की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन


रेवती नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में दह के किनारे साहनी तथा चौहान लोगों की बस्तियां हैं। बुधवार की रात लगभग एक बजे विजय साहनी के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और शिवनाथ साहनी सहित दस परिवारों की 24 झोपड़ियां जल गई। विजय साहनी की तीन झोपड़ी जली, इसके बगल में कुसूम पत्नी श्रीकृष्ण साहनी (65) आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


शिवनाथ साहनी की एक झोपड़ी जली। झुलसने से एक बछिया की मौत हो गई। नागा चौहान की तीन झोपड़ी द्वारिका चौहान दो झोपड़ी, श्रीनाथ की दो, हीरा की तीन झोपड़ी, पड़सन की दो, राजेंद्र की एक झोपड़ी के साथ एक बकरी व दो बकरी के बच्चे आग की भेंट चढ़ गए। इसके साथ ही राजू की एक, धनंजय की एक, ओमप्रकाश तथा दिलीप की एक-एक झोपड़ी जल गई। झोपड़ी में रखे अनाज, भूसा तथा दैनिक उपयोग के सारे सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्भाग्य से गिरीजा, रंगलाल के अनाज भी इन्हीं झोपड़ियों में रखे गए थे। वह अनाज भी आग में जलकर राख हो गए।
आग की घटना में तीन लाख से अधिक का सामान जल गया है। वहीं पीड़ित लोग खुले आसमान के नीचे आ गए।
सहतवार संवाददाता के अनुसार, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रेंगहा गांव में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में आठ पलानी जल कर राख हो गई। वहीं बड़े पैमाने में अनाज भी आग की भेंट चढ़ गया। कपड़े, बिछौने आदि जलकर नष्ट हो गए।

ग्रामीणों के अथक प्रयास से घंटों बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया।
कोतवाली क्षेत्र के रेंगहा गांव निवासी हरेराम यादव के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगी। अभी कोई कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप अख्तियार करते हुए हरेराम की तीन और पलानी को आगोश में लेने के साथ सुशीला देवी की दो व लालजी यादव की तीन पलानी को जलकर राख कर दिया। इस आगलगी में हरेराम का छह कुंतल गेहूं, सुशीला देवी का दो कुंतल गेंहू तथा लालजी यादव के घर में रखा भूसा जल गया। आग की घटना से लोगों का भारी नुकसान हुआ है।
 नगर के विजयीपुर मोहल्ले में गुरुवार को एक विवादित जमीन पर लगे मड़हे को एक पक्ष के लोगों ने आग के हवाले कर दिया। जिसमें हजारों का सामान जलकर राख हो गया। साथ ही दो महिलाएं भी झुलस गई।मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल अजय राय ने घटना की जानकारी लेने के बाद दोनों पक्षों को कोतवाली बुला लिया।

मड़हा फूंकने के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।  विजयीपुर निवासी भरत सिंह एवं जानकी देवी पत्नी संजय सिंह के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने मड़हे में आग लगा दी।


घटना के दौरान दो महिलाएं भी आग से झुलस गई। इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को दे दी। घटना के कुछ ही देर बाद शहर कोतवाल अजय राय मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed