फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   24-hour supply of drinking water in the city

Ballia News: अब शहर में होगी 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति, जल जमाव का भी होगा समाधान

Thu, 23 Mar 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
24-hour supply of drinking water in the city
बलिया। नगर में पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने एवं सीवरेज व्यवस्था को सुधारने के लिए शासन ने करीब 421 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इसके लिए पूर्व में नगर विधायक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था। जिस पर विचार करते हुए शासन ने अमृत-2 योजना के तहत कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति दी है। इसमें शासन ने सीवरेज कार्य के लिए 271 करोड़ रुपये तो 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था के लिए 150 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसमें 271 करोड़ रुपये से नगर क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही एसटीपी व ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा। योजना के तहत एक ओर जहां अरसे लंबित सीवरेज व्यवस्था को चालू किया जाएगा। वहीं, नगर में 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। सीवरेज योजना के पूरा होने से जहां नगर में जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बीते विधान सभा चुनाव के दौरान परिवहन मंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर समस्या के समाधान का वादा किया था। जिसके तहत उन्होंने शासन से नगर में जल जमाव की समस्या का के लिए कार्ययोजना बनाने का प्रस्ताव दिया था। शासन के निर्देश पर जल निगम ने अमृत-2 योजना के तहत करीब 421 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए वित्तीय मंजूरी दी है।
विज्ञापन

बलिया नगर में जलजमाव की समस्या काफी जटिल व आम जनता के लिए कष्टकारी थी। इसके लिए सरकार बनने के बाद से ही प्रयास चल रहा था। अब शासन ने 421 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। परियोजना पर जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। ताकि बरसात से पहले लोगों को राहत मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री, उत्तर प्रदेश. सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed