{"_id":"5defcf1a8ebc3e87fa54d7bf","slug":"24-girls-and-3-students-will-get-gold-medal-ballia-news-vns4990898142","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 छात्राओं और तीन छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 छात्राओं और तीन छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल
विज्ञापन
जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह को लेकर कार्यक्रम स्थल बहुद्देशीय सभागा
- फोटो : BALLIA
बलिया। जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 12 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुल 4035 विद्यालयों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इसमें से 27 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इनमें तीन छात्र शामिल हैं। कलेक्ट्रेट के बहुउद्देश्यीय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह होंगे।
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में कुल 4035 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। इसमें छात्राओं की संख्या 2682 एवं छत्रों की 1353 है। उन्होंने बताया कि कुल संख्या के सापेक्ष उपाधि पाने वाली कुल छात्राओं की संख्या 66 प्रतिशत है। छात्रों की संख्या 34 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बीच विश्वविद्यालय प्रभावी कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय भवन पानी से घिरा है। किराए के भवन में कार्यालय के साथ कक्षाएं चलाई जा रही हैं। इस समय यूनिवर्सिटी में कुल 216 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें 120 पहले से हैं और 96 का प्रवेश पिछले साल हुआ है।
मिडिल स्कूल के 50 बच्चों को उपहार देंगी राज्यपाल : कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन के दौरान दो मिडिल स्कूलों के 25-25 विद्यार्थियों को भी बुलाया जा रहा है। इसका निर्देश कुलाधिपति की ओर से दिया गया था। उन्होंने बताया कि बच्चों से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मिलेंगी और उन्हें अपनी ओर से उपहार भी देंगी।
विज्ञापन
ये विद्यार्थी पाएंगे गोल्ड मेडल : दीक्षांत समारोह में एमकॉम की नूर अफ्शां, एमएड की बिंदू कुमारी, एमए की प्रीति यादव, ज्योति गुप्ता, रेशमा परवीन, पूजा वर्मा, निधि पटेल, सुगंती शर्मा, सुंदरम कुमारी सोनम, शिवानी राय, सीमा चक्रवर्ती, आकांक्षा सिंह, प्रगति तिवारी, मधु कुमारी, मनीष कुमार तिवारी, स्नेहलता कुमारी, फौजिया खातून, एमएससी की दिव्यानी भारद्वाज, रश्मि चौधरी, प्रियंका यादव, मधु तिवारी, खुश्बू, एमएससी कृषि की मनीषा सिंह, दीपिका मौर्य, अंकुर सिंह, बीएएड की पूजा गुप्ता, बीपीएड के बैजनाथ कुमार को गोल्डमेडल दिया जाएगा।
राज्यपाल का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम : बलिया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 12 दिसंबर को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। राज्यपाल का हेलीकाप्टर 12 दिसंबर को सुबह 9:20 पर लखनऊ से चलकर 10:50 पर पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से कार से कलेक्ट्रेट स्थित बहुउद्देशीय सभागार में 11 बजे पहुंचेंगी। वहां दीक्षांत समारोह में 2 घंटे तक प्रतिभाग करेंगी। दोपहर एक बजे से 2 बजे तक का समय आरक्षित है। इसके बाद 2 बजे पढ़े बलिया-बढ़े बलिया कार्यक्रम के संबंध में बैठक करेंगी। दोहपर 2:20 बजे से 2:50 बजे तक अधिकारियों व एनजीओ रेडक्रॉस/टीबी एसोसिएशन, रोटरी क्लब के सदस्यों से भेंट करेंगी। फिर 2:50 पर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।