{"_id":"370a7228e0d34e9e3907b673e3177779","slug":"236-polling-personnel-will-act-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"236 मतदान कार्मिकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
236 मतदान कार्मिकों पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी के. बालाजी ने अनुपस्थित मतदान कार्मिकों पर खासे नाराज हैं। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को भी हल्के में लेने पर इन कर्मियों पर निलंबन की भी गाज गिर सकती है। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए शुक्रवार को तीसरे चरण के मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।
इसमें चारों ब्लाकों में कुल 236 मतदान कार्मिक ड्यूटी में नहीं आए। विकास खंड दुबहड़ में 19 पीठासीन, 18 मतदान अधिकारी प्रथम, 21 द्वितीय तथा 13 तृतीय गैरहाजिर रहे। सोहांव ब्लाक में 25 पीठासीन अधिकारी, 12 मतदान अधिकारी प्रथम, 12 द्वितीय तथा 09 तृतीय अनुपस्थित रहे। इसी तरह गड़वार ब्लाक के 14 पीठासीन अधिकारी, 19 मतदान अधिकारी प्रथम, 15 द्वितीय तथा 09 तृतीय निर्वाचन ड्यूटी को हल्के में लिया और नही आए।
हनुमानगंज ब्लाक में भी 15 पीठासीन, 20 मतदान अधिकारी प्रथम, 17 द्वितीय तथा 08 मतदान अधिकारी तृतीय गायब रहे। सीडीओ ने सख्ती बरतते हुए कहा कि बार-बार चेतावनी के बाद भी गायब हो जाना बहुत बड़ी अनुशासनहीनता है। अब वेतन ही सिर्फ नहीं काटा जाएगा बल्कि निलंबन की भी कार्यवाही की जा सकती है। लिहाजा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही न बरतें और ड्यूटी को ईमानदारी पूर्वक करें।