{"_id":"59495e324f1c1ba62f8b45e7","slug":"23-nominations-on-five-posts-of-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पांच पदों पर 23 ने किया नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के पांच पदों पर 23 ने किया नामांकन
ballia
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले के पांच ग्राम पंचायतों में रिक्त प्रधान पद, 19 ग्राम पंचायत सदस्य और एक बीडीसी पद के उपचुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को शुुरू हो गई। संबंधित ब्लाकों पर रिक्त पदों के सापेक्ष प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। प्रधान पद के लिए कुल प्रत्याशी मैदन में उतरे हैं। ब्लाकों पर कडे सुरक्षा प्रबंध रहे।
प्रत्याशी और प्रस्तावक के अलावा अन्य किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। नामांकन पत्रों की जांच 22 को और नाम वापसी 24 जून को होगी। एक जुलाई को मतदान और तीन जुलाई को मतगणना होगा।
हनुमागंज ब्लाक के सरफुद्दीन ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। आरओ नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि नामांकन करने वालों में रामजी राय, हरेराम राय, नीलम राय, राधामोहन तथा रविकांत थे। वहीं, बैरिया ब्लाक में ग्राम पंचायत चक गिरधर के प्रधान जगरनाथ राम की मृत्यु हो जाने के बाद प्रधान पद खाली था।
विज्ञापन
मंगलवार को आरओ जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार के देख-रेख में प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसमें दीनानाथ प्रसाद पुत्र साधु शरण राम, बलकेश्वरी देवी पत्नी स्वर्गीय जगरनाथ राम तथा राजमुनी देवी पत्नी बैजनाथ राम थे।
रेवती ब्लाक के पचरूखा के प्रधान सुशील कुमार सिंह के निधन के कारण पद रिक्त था। प्रधान पद के लिए मंगलवार को आधा दर्जन महिलाओं समेत कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया। आरओ समर बहादुर सरोज ने बताया कि चंद्रावती पत्नी स्व. सुशील कुमार, पूनम पत्नी अनिल, विभा पत्नी अजय, लकी पत्नी अजीत, सुभावती पत्नी लालजी, उमरावती पत्नी कन्हैया और आशुतोष पुत्र सुशील कुमार ने नामांकन किया है। बांसडीह ब्लाक के दियराभागर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए एकमात्र हीरामुनी देवी पत्नी मुन्ना यादव ने नामांकन किया।
नगरा ब्लाक के कसौंडर गांव की प्रधान प्रतिभा सिंह के निधन से रिक्त पद पर हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें निर्मला पत्नी विनोद, संजू पत्नी चंदन, वृंदा पत्नी राजेश, फुलिया पत्नी रामकृपाल, मंजू पत्नी बब्बन, ज्ञानती पत्नी राधेश्याम तथा चंद्रावती पत्नी ईश्वरचंद थीं।
आरओ पीयूष राय की मौजूदगी में नामांकन कार्य हुआ। नवानगर ब्लाक और पंदह ब्लाक के कुल तीन ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन हुआ। इसमें शेखपुर की अफसाना खातून, हुसैनपुर निवासी सुरेंद्र व किकोढ़ा के लिए नामांकन किया गया। गड़वार के देहलूपुर ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एकमात्र प्रभावती देवी पत्नी मोहन ने नामांकन किया। ये जानकारी आरओ एडीओ बेचू राम ने दी है।