फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Worship pandals glowed with the light of devotion; devotees felt blessed after catching a glimpse of Goddess Ambe.

Ballia News: भक्ति की ज्योति से जगमग रहे पूजा पंडाल अंबेरानी के दर्शन कर निहाल हुए भक्त

Mon, 19 Oct 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Worship pandals glowed with the light of devotion; devotees felt blessed after catching a glimpse of Goddess Ambe.
नगर के संस्कृत पाठशाला पर स्थापित मॉ दुर्गा प्रतिमा। संवाद
शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी पर जिले में रविवार को भक्ति, आस्था का उल्लास देखने को मिला। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पूजा पंडाल भक्ति की ज्योति से जगमग रहे। मां दुर्गा की नयनभिराम प्रतिमाओं के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात्रि विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चन व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी प्रतिमाओं के पट खोले गए। दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

पूरा क्षेत्र जय माता दी से गुंजायमान हो उठा। नगर के प्रमुख क्षेत्रों सहादतपुरा, स्वदेशी कॉटन मिल, मुंशीपुरा, रेलवे कॉलोनी, इमिलिया, मिर्जाहादीपुरा, संस्कृत पाठशाला, राजगद्दी मैदान, गोयनका भवन, अहलदादपुरा, बल्लीपुरा, सिंधी कॉलोनी, बालनिकेतन और लारी रोड सहित 12 से अधिक स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए गए हैं। मेले में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की टोलियां देर रात तक शहर के जगमगाते पंडालों का भ्रमण करती रहीं। वलीदपुर कस्बे व आसपास के कोतवाली क्षेत्र में कुल 46 स्थानों पर माता दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। विशेष रूप से कस्बे के मुख्य पांच केंद्रों विजय स्तंभ चौक, तमसा नदी तट, मुख्य बाजार, कैलेंडर तिराहा एवं स्टेशन रोड पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। पट खुलते ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, सीओ जितेंद्र सिंह तथा कोतवाल कमलकांत वर्मा पुलिस व पीएसी बल के साथ भ्रमण पर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने पूजा समितियों से संवाद कर किसी भी आवश्यकता पर त्वरित पुलिस सहायता का आश्वासन दिया। चिरैयाकोट नगर के त्रिमूहानी, वलिनगर, जमींदुर्गा, यूसुफबाद आदि स्थानों पर शनिवार संध्या समय पूजन के बाद प्रतिमाएं विराजमान हुईं। इससे पूर्व नगर में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और अबीर-गुलाल के साथ एक भव्य शोभायात्रा व झांकी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed