फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2282 left the entrance exam of B.Ed.

2282 ने छोड़ी बीएड की प्रवेश परीक्षा

Thu, 07 Jul 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
2282 left the entrance exam of B.Ed.
नगर के टीडी कालेज में आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा देने के बाद कालेज से निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : BALLIA
बलिया। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 33 केंद्रों पर हुई। हर पांचवां परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 19 फीसदी से ज्यादा थी। जिले में 9200 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी और 2282 अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक चली, जिसमें 1142 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली अपराह्न दो शुरू होकर पांच बजे संपन्न हुई। इसमें 1140 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों की वेबकास्टिंग की गई। सीसी कैमरे की निगरानी हुई परीक्षा में जिले के आला अधिकारियों के अलावा विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त परीक्षा के नोडल अधिकारी अरविंद नेत्र पांडेय के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया है। परीक्षा की शुचिता की जिम्मेदारी इस बार सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा 66 पर्यवेक्षकों के कंधों पर रही। नामित पर्यवेक्षक एवं मजिस्ट्रेट को केंद्र का निरीक्षण कर तैयारी का सत्यापन करते हुए परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार दायित्वों का निर्वहन किया। इसके अलावा परीक्षा की मिनट-टू-मिनट रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाती रही।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी अरिवंद नेत्र पांडेय ने बताया कि कॉलेजों में आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार सिटिंग प्लॉन, पेयजल, प्रसाधन, प्रकाश समेत अन्य सुविधाओं के साथ सीसीटीवी कैमरे तथा वाइस रिकार्डर की व्यवस्था बनाई गई थी। जिला प्रशासन ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के अलावा ब्लॉकवार 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके अलावा इस बार केंद्र पर तीन अधिकारियों की नियुक्ति जिला प्रशासन की ओर की गई थी। इसमें एक केंद्र का प्रतिनिधि, दूसरा स्टेटिक मजिस्ट्रेट और तीसरे में दो पर्यवेक्षक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान हर केंद्र के 500 मीटर दायरे में कड़ी सुरक्षा रही। हर सेंटर पर एक उपनिरीक्षक, दो महिला और दो पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहें। परीक्षा खत्म होने तक परीक्षा वाले जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इंटेलिजेंस और विजिलेंस टीम भी सक्रिय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed